लखनऊ

यूपी में ऑनर किलिंग: पिता और मां ने मिलकर की 19 वर्षीय लड़की की हत्या, गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2023, 11:38 PM IST

UP Crime News: पुलिस अधिकारी के अनुसार, लड़की के पिता बिजेंद्र ने जुर्म कबूल कर लिया है। बताया गया कि माता-पिता ने युवती से अपहरण के मामले के समर्थन में अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा था। लेकिन पीड़िता ने अपने प्रेमी राहुल के खिलाफ बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया था।

Image

Crime News

Photo : BCCL

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से ऑनर किलिंग की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय अविवाहित गर्भवती लड़की की उसके पिता व मां ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि लड़की के पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लड़की के मां को भी हिसरात मे लिया गया है। युवती का शव बरामद कर लिया गया है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला की है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, लड़की के पिता बिजेंद्र ने जुर्म कबूल कर लिया है। बताया गया कि माता-पिता ने युवती से अपहरण के मामले के समर्थन में अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा था। लेकिन पीड़िता ने अपने प्रेमी राहुल के खिलाफ बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया था। इससे ऐसा लग रहा था कि कहीं आगे चलकर परिवार को अपमान का सामना न करना पड़े, इसलिए उसकी हत्या करनी जरूरी समझी गई।

शुक्रवार को की थी लड़की की हत्या

पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में वह टूट गया। उसने बताया कि बीते शुक्रवार रात को अपनी बेटी की कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में युवती के माता-पिता ने शव को एक बोरे में डालकर काली नदी में फेंक दिया। युवती की मां को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव सुमन ने बताया कि बिजेंद्र और कुसुम के खिलाफ शाहपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी संबंधित धाराओं के तहत का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

जेल में बंद है लड़की का प्रेमी

एसएसपी ने कहा कि युवती के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और माता-पिता से पूछताछ की। एसएसपी ने कहा, जांच के दौरान माता-पिता ने अपनी बेटी को मारने की बात कबूल कर ली हैै। आरोपियों की निशानदेही पर युवती का शव बरामद कर लिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, युवती एक साल पहले मेरठ के मवाना के रहने वाले अपने प्रेमी राहुल के साथ भाग गई थी। बाद में पुलिस ने राहुल के कब्जे से युवती को बरामद करने के बाद उसके खिलाफ अपहरण और दुष्‍कर्म का मामला दर्ज किया था। राहुल इस समय जेल में बंद है। अपहरण के मामले में गवाही के लिए अदालत में 26 अगस्त की तारीख तय थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article