लखनऊ

UP Weather: चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2023, 11:18 AM IST

Uttar Pradesh Weather Update: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में अगले 48 घंटे तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। बताया गया है कि 30 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है, जिससे अब राहत की उम्मीद है।

Image

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट।

Photo : PTI

Weather In UP: बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो कभी बारिश से मौसम सुहाना हो जाता है। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे तक यूपी के कई जिलों में बारिश होगी।

मौसम विज्ञान विभाग ने जारी की चेतावनी

अगले 48 घंटे तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ होगी। मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग ने 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में परिवर्तन हुआ है। कई जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

इन जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी

बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में बारिश की संभावना है। बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कानपुर देहात, कानपुर , सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कासगंज में भी बारिश होगी। मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी और आसपास इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

बारिश के बाद मिलेगी गर्मी से राहत

बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। अब मौसम विभाग ने लोगों को राहत भरी खबर दी है। पश्चिमी यूपी के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटे तक भारी बारिश के अलावा मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक पश्चिमी यूपी व पूर्वी यूपी के अनेक स्थानों पर बारिश की उम्मीद जताई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article