Kanpur Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार 23 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। उत्तर प्रदेश में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ में सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में सोने की कीमतों में आज 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि राजधानी में चांदी की कीमतों में इजाफा जरूर हुआ है। वहीं, कानपुर में सोने की चमक में और निखार आया है।
मंगलवार को कानपुर में 10 ग्राम सोने का भाव 52,600 रुपये था। लेकिन आज दामों में करीब 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कानपुर में बुधवार को सोना 52,700 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। मंगलवार को चांदी 61,600 रुपये प्रति किलो मिल रही थी, लेकिन आज चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। आज चांदी 62,100 रुपये प्रति किलो मिल रही है।
