टीवी मसाला

TRP में Udne Ki Asha के नंबर 1 बनने पर भी जश्न नहीं मना रहे Kanwar Dhillon, 'अनुपमा' के लुढ़कने पर कही ये बात

Kanwar Dhillon Open Up On Udne Ki Asha TRP And Anupamaa: टीवी के मशहूर एक्टर कंवर ढिल्लों 'उड़ने की आशा' का सचिन बनकर लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि कंवर ढिल्लों के इस शो ने टीआरपी में भी नंबर 1 पर जगह बना ली है।

Image

कंवर ढिल्लों ने 'अनुपमा' को पछाड़ने पर दिया ये रिएक्शन

Kanwar Dhillon Open Up On Udne Ki Asha TRP And Anupamaa: टीवी के मशहूर एक्टर कंवर ढिल्लों ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। कंवर ढिल्लों इन दिनों 'उड़ने की आशा' में नजर आ रहे हैं, जिसने पिछले दो सप्ताह से टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बनाई हुई है। खास बात तो यह है कि 'उड़ने की आशा' ने इस सप्ताह 'अनुपमा' के साथ-साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को भी मात दे दी है। इन उपलब्धियों के बाद भी कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) जश्न नहीं मना रहे हैं। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत के दौरान 'उड़ने की आशा' (Udne Ki Asha) के टीआरपी में नंबर 1 आने पर चुप्पी तोड़ी है।

'उड़ने की आशा' (Udne Ki Asha) एक्टर कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) से जब पूछा गया कि वह इस बात का जश्न क्यों नहीं मना रहे? इसपर एक्टर ने कहा, "इसी तरह से बेहतर है ना। अगले हफ्ते का क्या पता। हमें ये पता है कि टॉप 3 में तो हम कब से चल ही रहे हैं। लेकिन ये प्रतियोगिता है ना। देखो एक जगह बैठकर टिके रहना भी बहुत मुश्किल है। तो अनुपमा की टीम के लिए भी तालियां हैं कि वो ये करते आए हैं। उन शो के लिए भी तालियां, जो ये करते हैं। हम वहां पहुंचे, अच्छी बात है और हम बहुत मेहनत कर रहे हैं।" कंवर ढिल्लों का कहना है कि उनके शो 'उड़ने की आशा' की कहानी बाकी शो से बिल्कुल अलग है, जिससे ये टीआरपी में भी नंबर 1 पर आ गया है।

बता दें कि 'उड़ने की आशा' (Udne Ki Asha) को बार्क टीआरपी में 2.4 रेटिंग हासिल हुई थी। इसपर कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) ने पूरी कास्ट के साथ फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "उड़ने की आशा नंबर 1 शो है दोबारा, वो भी 2.4 रेटिंग के साथ। लॉन्च से अब तक हमारी हाइएस्ट रेटिंग। 1 नंबर का शो है, क्योंकि एक नंबर की टीम है। आभारी हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article