एजुकेशन

UP Police Constable PET Date OUT: यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती की फ‍िजिकल टेस्‍ट की डेट घोषित, देखें शेड्यूल

UP Police Constable PET 2024 Date OUT: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पास हुए अभ्‍यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्‍नति बोर्ड ने अब फ‍िज‍िकल टेस्‍ट के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसका अभ्‍यर्थियों को इंतजार था। यूपी पुलिस भर्ती में फ‍िज‍िकल टेस्‍ट इसी महीने 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्‍यर्थी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍न्‍ति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फ‍िज‍िकल टेस्‍ट संबंधी जानकारी देख सकते हैं।

Image

UP Police PET Date

Photo : Times Now Digital

UP Police Constable PET 2024 Date OUT: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पास हुए अभ्‍यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्‍नति बोर्ड (UPPRPB) ने अब फ‍िज‍िकल टेस्‍ट के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसका अभ्‍यर्थियों को इंतजार था। यूपी पुलिस भर्ती में फ‍िज‍िकल टेस्‍ट इसी महीने 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्‍यर्थी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍न्‍ति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फ‍िज‍िकल टेस्‍ट संबंधी जानकारी देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रिजल्ट नवंबर महीने में जारी किया गया था। इस परीक्षा में 1.7 लाख परीक्षार्थी पास हुए थे। इन परीक्षार्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित हो गई है। फिजिकल टेस्ट की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

UP Police PET Date 2024: कब होगा फिजिकल टेस्ट?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिजिकल टेस्ट की शुरुआत इसी महीने 26 दिसंबर से होगी। इसके लिए शेड्यूल जारी हो चुका है। ऐसे में कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर इसकी अपडेट हासिल कर सकते हैं।

UP Police Constable फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट में कैंडिडेट्स की हाईट, पुरुष कैंडिडेट्स के छाती की चौड़ाई, दौड़, गोला फेक और लॉन्ग जम्प होगा। इन सभी टेस्ट के बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन होगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा।

UP Police Constable PET Eligibility: कितनी चाहिए हाईट और सीने की चौड़ाई?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और एससी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।

महिला वर्ग की बात करें तो सेलेक्ट होने वाली कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है। वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article