जयपुर

Rajasthan News : शाराब की फैक्ट्री समेत 16 लाख की नकली शराब जब्त, 10 हजार खाली पव्वे भी मिले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2023, 12:20 PM IST

मुखबिर की सूचना पर घाटला गांव में पहाड़ियों के बीच पुलिस ने 16 लाख की अवैध शराब के साथ 10 हजार खाली पव्वे, 200 लीटर से अधिक स्प्रिट और मशीनें, रैपर व अन्य सामान जब्त किया गया है।

Image

शाराब की फैक्ट्री समेत 16 लाख की नकली शराब जब्त, 10 हजार खाली पव्वे भी मिले

राजस्थान के अलवर सदर थाना क्षेत्र के घाटला में पहाड़ियों के बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। जहां कई ब्रांड की नकली शराब बनती थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके पर 16 लाख की अवैध शराब मिली। लेकिन पुलिस को मौके पर कोई भी नहीं मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर सभी अपराधी भाग गए। हालांकि पुलिस आपराधी की तलाश में जुटी में है और इसकी गहराई से जांच करेगी।

10 हजार खाली पव्वे भी मिले

इसके अलावा 16 लाख की अवैध शराब के साथ पुलिस ने 10 हजार खाली पव्वे, 200 लीटर से अधिक स्प्रिट और मशीनें, रैपर व अन्य सामान जब्त किया गया है। सदर थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि मुखबिर की उसको सूचना मिली। मुखबिर की सूचना पर घाटला गांव में पहाड़ियों के बीच में पहुंचे तो अवैध शराब का जखीरा मिला। यहां अवैध शराब बनाने की पूरी फैक्ट्री मिली है।

अपराधी मौके से फरार

इस फैक्ट्री में बड़े स्तर पर कई ब्रांड की शराब बनती थी। कई ब्रांड के रैपर मिले हैं। वहीं, मौके पर 10 हजार खाली पव्वे के साथ लाखों की संख्या में पव्वे व बोतलों के ढक्कन मिले हैं। पुलिस का कहना है कि करीब 180 पेटी अवैध शराब मौके पर जब्त की है। इसकी बाजार कीमत को आंके तो लगभग 16 लाख रुपए के आस-पास आता है। हालांकि मौके पर कोई नहीं मिला।अपराधी पुलिस को आता देख भाग गए। लेकिन बताया जा रहा है कि राजेंद्र नाम के व्यक्ति के जरिए अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित होने का पता लगा है। अब इस मामले में पुलिस जांच में लगी है।

अलग-अलग मार्का के लेबल भी मिले

वहीं, लाखों की संख्या में जो अलग-अलग शराब के मार्का के लेबल मिले हैं। जाहिर सी बात है ये अधिकतर बाजार में प्रचलित ब्रांड के नाम होंगे। जिससे ये नकली शराब की पैकिंग कर बाजार में सप्लाई करते थे। जानकारों कि मानें तो यह बेहद खतरनाक है। शराब की अत्यधिक सेवन करने से जानहानि होती है। इससे सरकार को भी राजस्व का मोटा नुकसान होता है। अब पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच करने में लगी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article