जयपुर

Rajsthan News: पियक्कड़ ड्राइवर ने मजदूर के ऊपर चढ़ा दी ट्रैक्टर, ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2023, 11:22 AM IST

सीकर के पिपराली रोड बालाजी हॉस्पिटल के सामने एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकरा गई जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद ड्राइवर मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।

Image

Rajsthan News: पियक्कड़ ड्राइवर ने मजदूर के ऊपर चढ़ा दी ट्रैक्टर, ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार

Drink and Drive: राजस्थान से सीकर के पिपराली रोड बालाजी हॉस्पिटल के सामने से एक मामला सामने आया है। जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के डिवाइडर से टकराने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसे में एक मजदूर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल मजदूर को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर- ट्रॉली सत्यम ट्रेंडिग कंपनी गोराना चौराहा, सीकर की है। वहीं, इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

दरअसल, ड्राइवर ईंटों से भरी ट्रॉली को कल्याण सर्किल पर खाली कर पिपराली सर्किल की तरफ जा रहे थे। ट्रैक्टर- ट्रॉली के दोनों साइडों की सीट पर दो मजदूर भी बैठे हुए थे। ड्राइवर ट्रैक्टर को तेज गति से चला रहा था। इतने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर- ट्रॉली का टायर एक मजदूर के ऊपर से निकल गया जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।

शराब पीकर गाड़ी चला रहा था ड्राइवर

वहीं, घायल व्यक्ति को आस पास के लोगों ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। उसका सीकर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही, मरने वालों की पहचान गीगाराम (45) निवासी खिरोड़, सीकर के रूप में हुई है। जबकि घायल संजू (30) निवासी मकसूदपुरा, सीकर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल संजू ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर विक्की ने शराब पी रखी थी। वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!