जयपुर

Rajasthan: खरगे और राहुल करेंगे राजस्थान का दौरा, कई अहम मुद्दों पर होगी बात, 23 को नए कार्यालय का करेंगे शिलान्यास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 04:45 PM IST

Mallikarjun Kharge And Rahul Gandhi: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित स्थलों का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय का शिलान्यास करने एवं जनसभा के लिए जयपुर आयेंगे

Image

Rajasthan: खरगे और राहुल करेंगे राजस्थान का दौरा, कई अहम मुद्दों पर होगी बात, 23 को नए कार्यालय का करेंगे शिलान्यास

Rahul Gandhi And Mallikarjun Kharge : राजस्थान में लगातार सियासी माहौल चल रहा है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से नहीं थकते। इन दिनों राजस्थान में आगामी चुनाव को देखते हुए बड़े-बड़े नेता राजस्थान का दौरा कर रहे है और जनता को अपने वादों से लुभाने की कोशिश कर रहे है। हालांकि इन सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार यानि 23 सितंबर को जयपुर आएंगे।

कार्यकर्ताओं से की अपील

बताया जा रहा है कि दोनों नेता यहां कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ-साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस सिलसिले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित स्थलों का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस नए कार्यालय भवन के शिलान्यास के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो इस कार्यक्रम में मौजूद रहें।

ट्वीट कर दिया जानकारी

वहीं, सीएम गहलोत ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट किया कि 'कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय का शिलान्यास करने एवं जनसभा के लिए 23 सितंबर को जयपुर आयेंगे' इसके लेकर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की। जाहिर सी बात है राज्य में चुनाव का दौर बहुत ही नजदीक आ रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article