जयपुर

Rajasthan News: कोटा हवाई अड्डा निर्माण में हो रही देरी, केन्द्र जिम्मेदार-'अशोक गहलोत'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 10:52 AM IST

सीएम अशोक गहलोत ने केन्द्र पर आरोप लगाया कि लोकसभा अध्यक्ष और स्थानीय सांसद ओम बिरला राज्य की कांग्रेस सरकार को श्रेय जाने के डर से हवाई अड्डे के विकास के लिए सकारात्मक भूमिका नहीं निभा रहे हैं।

Image

Rajasthan News: कोटा हवाई अड्डा निर्माण में हो रही देरी, केन्द्र जिम्मेदार-'अशोक गहलोत'

Ashok Gehlot: राजस्थान में इन दिनों सियासी माहौल का दौर चल रहा है। हर पार्टी अपने आपको बेहतर दिखाना चाहती है। वहीं, एक-दूसरे पर तंज कसते और जिम्मेदार ठहराने को लेकर किसी भी मौके पर नहीं चुकते। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण में देरी को लेकर भाजपा की केन्द्र सरकार जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा अध्यक्ष और स्थानीय सांसद ओम बिरला राज्य की कांग्रेस सरकार को श्रेय जाने के डर से हवाई अड्डे के विकास के लिए सकारात्मक भूमिका नहीं निभा रहे हैं।

वहीं, बृहस्पतिवार को सीएम गहलोत ने बूंदी जिले के शंभूपुरा गांव में प्रस्तावित कोटा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ काम की प्रगति को लेकर भी चर्चा की। वहीं, गहलोत ने दावा किया कि राज्य सरकार हवाई अड्डे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि अर्बन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने 34 हेक्टेयर जमीन भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण को मुफ्त में हस्तांतरित कर दी है जबकि वन भूमि के लिए 21.13 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी वन विभाग को जारी कर दी गई है। हालांकि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन कदमों के बावजूद केंद्र ने परियोजना पर काम शुरू नहीं किया।

वहीं, मुख्यमंत्री गहलोत ने कोटा-बूंदी के सांसद बिरला से अपील की कि वह काम शुरू कराने के लिए प्रयास करें। सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 'परियोजना के लिए वन भूमि के इस्तेमाल को लेकर बाधाएं खड़ी की जा रही हैं और हो सकता है कि ओम बिरला जी और उन्हें (केंद्र सरकार) लगता हो कि हवाई अड्डे का श्रेय राज्य सरकार को क्यों दिया जाए। इसलिए वे काम को आगे नहीं बढ़ने देंगे'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article