Rajsthan News: राजस्थान के अजमेर से भाई-बहन के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि रिश्ते में भाई लगने वाला युवक बहन को डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। इस घिनौने काम को वो तीन साल से कर रहा था। बाद में उसने बहन के साथ शादी का भी दबाव बनाया। आरोपी भाई ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसके पिता को जान से मार देगा। हालांकि पीड़िता ने आरोपी भाई के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, मामला राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना इलाके के एक गांव का है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक परिवारिक रिश्ते से उसका भाई है। वह उससे पीछले तीन साल से डरा धमकाकर और पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद वो पीड़िता पर शादी करने का भी दबाव बनाता रहा।
चाची ने बताया परिजनों को मामला
आरोपी भाई के द्वारा परिजनों को जान से मारने की धमकी के चलते वो इस शर्मनाक कृत्य की जानकारी परिजनों को नहीं दे पा रही थी। हालांकि पीड़िता ने आरोपी को कई बार समझाया कि रिश्ते में वो भाई-बहन है। इस चलते वो उससे शादी नहीं कर सकती। लेकिन उसके बाद भी आरोपी उस पर दबाव बनाता रहा। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपी बुधवार सुबह जबरन उसके घर में घुसकर उसे साथ ले जाने लगा। जिससे पीड़िता चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर पीड़िता की चाची मौके पर पहुंची और आरोपी से लड़की को बचाया।
हालांकि इसके बाद पीड़िता ने अपनी चाची को आपबीती सुनाई। चाची ने फिर पूरी कहानी परिजनों को बताया। जिसके बाद पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने जाकर सदर थाना पुलिस में रिश्ते में भाई लगने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
