दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण एवं रखरखाव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किया जाएगा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना दिसंबर 2023 तक पूरी तरह शुरू होने का अनुमान है। दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे कई राज्यों से होकर गुजरेगा। यह हरियाणा में 129 किमी, राजस्थान में 373 किमी, मध्य प्रदेश में 244 किमी, गुजरात में 426 किमी और महाराष्ट्र में 171 किमी सहित पांच राज्यों से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए जर्मन तकनीक का उपयोग किया गया है। इसे करीब सवा लाख करोड़ रुपये के बजट से आगामी 50 साल के ट्रैफिक और जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।
गुरुग्राम
Delhi-Mumbai Expressway: एक्सप्रेसवे के पहले खंड पर सफर कब से, यहां जानें
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 12, 2023, 12:33 PM IST
Delhi-Mumbai Expressway: बहुप्रतीक्षित 1382 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के प्रथम फेज का उद्घाटन आज हो रहा है। इसके बाद झबुआ-रतलाम सेक्शन को अप्रैल माह से शुरू किया जाएगा। इस पूरे एक्सप्रेसवे को इस साल दिसंबर से वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। जिसके बाद दिल्ली से मुंबई पहुंचने में मात्र 12 घंटे का समय लगेगा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- मुंबई एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट को 52 कंस्ट्रक्शन पैकेज में बनाया जा रहा
- एक्सप्रेसवे को बनाने में रखा गया है 50 साल के ट्रैफिक और जरूरतों का ध्यान
- पांच राज्यों से होकर गुजरेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
