दिल्ली

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की गुहार मान ली, बजट तैयारी में बिजी रहने की कही थी बात

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 19, 2023, 02:59 PM IST

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बजट का हवाला देकर समय की मांग की थी जिसे सीबीआई ने स्वीकार कर लिया है।

Image

मनीष सिसोदिया, दिल्ली के डिप्टी सीएम

दिल्ली की नई आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने एक बार फिर समन जारी कर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। लेकिन यह जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने सीबीआई से मांग की है कि बजट में व्यस्त होने की वजह से उन्हें फरवरी के आखिर में बुलाया जाए। अब सीबीआई ने उनकी अपील को स्वीकार कर लिया है, हालांकि नई तारीख के बारे में जानकारी नहीं है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में चार्जशीट दायर करने के लगभग तीन महीने बाद शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो या सीबीआई ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया। इस मामले में दायर चार्जशीट में सिसोदिया को बतौर आरोपी नामजद नहीं किया गया है।

चार्जशीट में 7 नामजद आरोपी

गिरफ्तार व्यवसायी विजय नायर और अभिषेक चार्जशीट में नामजद सात आरोपियों में शामिल हैं।सिसोदिया ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत एजेंसियों की पूरी शक्ति उन्हें परेशान करने के लिए पीछे लगा दी गई । सीबीआई ने रविवार को फिर से बुलाया है। उन्होंने मेरे खिलाफ सीबीआई, ईडी की पूरी शक्ति का उपयोग किया है। मेरे घर पर छापा मारा, मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली और फिर भी मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की है। वे इसे रोकना चाहते हैं। मैंने हमेशा जांच में सहयोग किया है और आगे भी करता रहूंगा।

आप ने लगाया है प्रतिशोध का आरोप

पिछले साल अगस्त में, सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में सिसोदिया के पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में एक तलाशी अभियान चलाया था, जहां उनके अनुसार, सीबीआई को कुछ भी नहीं मिला था।मुख्य सचिव द्वारा दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने वाली एक रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए जांच की गई थी।यह आरोप लगाया गया है कि शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने की दिल्ली सरकार की नीति कुछ डीलरों के हित में है, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी, इस आरोप का आप ने जोरदार खंडन किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article