दिल्ली

Valentine Week 2023: वैलेंटाइन डे पर दिल्‍ली के इन गार्डन में करें अपने लव्ड वन के साथ टाइम स्पेंड, हर लम्‍हा होगा खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 01:55 PM IST

Valentine Week 2023: दिल्ली में घूमने-फिरने और गर्लफ्रेंड के साथ क्‍वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए कई खूबसूरत जगह है। इस वैलेंटाइन वीक अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल गुजारने के लिए खूबसूरत और एकांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो आप दिल्‍ली के इन शानदार पार्क में आ सकते हैं। ये पार्क आपके वैलेंटाइन को खास बना देंगे।

Image

बुद्धा जयंती पार्क का एक दृश्‍य

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भीड़ से दूर महरौली पुरातत्व पार्क में मिलता है एकांत
  • हौज खास विलेज का दृश्‍य आपको कर देगा मंत्रमुग्‍ध
  • लोधी गार्डन प्रेमी जोड़ों के लिए है परफेक्‍ट जगह


Valentine Week 2023: दिल्ली के लोगों के पास घूमने-फिरने और गर्लफ्रेंड के साथ क्‍वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए जगह की कमी नहीं है। पार्टनर के साथ टाइम बिताने के बारे में सोचते समय अक्‍सर ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां पर वे साथ में कुछ समय रोमांटिक पल का आनंद ले सकें। दिल्‍ली भीड़भाड़ वाला शहर भले ही है, लेकिन यहां पर कई ऐसी जगह हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ पल एकांत में गुजार सकते हैं। सबसे ज्‍यादा खूबसूरत यहां के पार्क हैं। इस वैलेंटाइन वीक अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल गुजारने के लिए खूबसूरत और एकांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो आप दिल्‍ली के इन शानदार पार्क में आ सकते हैं। ये पार्क आपके वैलेंटाइन को खास बना देंगे।

महरौली पुरातत्व पार्क

विश्‍व प्रसिद्ध कुतुब मीनार तो आपने देखा ही होगा। इसके ही बगल में स्थित है महरौली पुरातत्व पार्क। यह पार्क दिल्ली के बेस्ट कपल पार्क में से एक है। इस पार्क में दिल्‍ली का 1000 वर्ष पुराना इतिहास संरक्षित किया गया है। करीब 40 एकड़ में फैले इस पार्क में पेड़-पौधों की कमी नहीं है। आप किसी भी पेड़ की छांव में बैठकर अपने पार्टनर के साथ दिल की बातें कर सकते हैं।

हौज खास विलेज

हौज खास विलेज दिल्‍ली के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह जगह खूबसूरत पार्क से घिरा हुआ है और इसके बीच में स्थित झील आपको मंत्रमुग्‍ध कर देगा।यह जगह भी कपल्स के घूमने के लिए दिल्ली की सबसे अच्छी जगहों के लिस्‍ट में शामिल है। वैलेंटाइन पर इस जगह पहुंचकर आप अपने दिन को खास बना सकते हैं। यहां के नेचुरल नजारें आपको सपनों की दुनिया में ले जाएंगे।

लोधी गार्डन

दिल्ली के भीड़- भाड़ वाले इलाकों से दूर खान मार्केट के पास स्थित लोधी गार्डन प्रेमी जोड़ों के लिए परफेक्‍ट जगह है। इस गार्डन में आते ही इसके हर कोने में आपको ज्यादातर कपल्स ही नजर आएंगे। यही वजह है कि इस पार्क को कपल्‍स पार्क भी कहा जाता है। कपल्स यहां घंटों साथ में बैठकर क्‍वालिटी टाइम बिता सकते हैं। नेचर के हिसाब से भी यह बेहतरीन जगह है।

बुद्धा जयंती पार्क

कलरफुल खूबसूरत जगह आपकी डेट को और भी ज्यादा रोमांटिक बना सकता है। अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां आप अपनी डेट को फिल्‍मी बनाना चाहते हैं तो बुद्ध जयंती पार्क आपके लिए बेहतरीन जगह साबित होगा। यहां के खूबसूरत तलाब किनारे अपने पार्टनर के साथ बैठकर छोटी-छोटी रंग बिरंगी मछलियों को घंटो निहार सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article