दिल्ली

Anand Vihar Patna Special Train: होली पर पटना-आनंद विहार के बीच चलेगी गतिशक्ति एसी स्पेशल ट्रेन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 25, 2023, 10:18 PM IST

Anand Vihar Patna Special Train: होली के अवसर दिल्ली से बिहार जाने वाले लोगों के लिए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। रेलवे इस मौके पर दिल्ली से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है, ताकि बिहार जाने वाले यात्रियों को यात्रा में सुविधा हो सके। यह ट्रेन आनंद विहार से चलेगी।

Image

होली पर पटना-आनंद विहार के बीच चलेगी गतिशक्ति एसी स्पेशल ट्रेन

Photo : BCCL

Anand Vihar Patna Special Train: पटना और आनंद विहार के बीच होली के अवसर पर रेलवे (Indian Railways) स्पेशल गतिशक्ति एसी स्पेशल ट्रेन (Gati Shakti Superfast Special Train) चलाने जा रहा है। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली (Delhi) और पटना के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा होगा।

ये है डिटेल

ट्रेन संख्या 02250/02249 आनंद विहार-पटना के बीच चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन के लिए आरक्षित टिकट लेने की सुविधा भी शुरू कर दी है। ट्रेन नंबर 02250 आनंद विहार टर्मिनल-पटना गति शक्ति एसी सुपरफास्ट 4 मार्च को रात 11.15 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4.40 बजे पटना पहुंचेगी।

कब पहुंचेगी आनंद विहार

वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02249 पटना-आनंद विहार टर्मिनल गतिशक्ति 5 मार्च को पटना से शाम 6:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।इस ट्रेन में वातानुकूलित 3-टियर श्रेणी के डिब्बे होंगे।

कहां होगा स्टॉपेज

यह ट्रेन आनंद विहार से शुरू होकर वाया कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीनदयाल उपाध्याय और दानापुर होते हुए पटना पहुंचेगी। वापसी में भी यह ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी।

अन्य रूटों पर भी होली के लिए ट्रेनें

एक अन्य फैसले में रेलवे ने ट्रेन संख्या 09603/09604 जयपुर-लोहारू स्पेशल ट्रेन को बठिंडा तक अस्थाई रूप से बढ़ा दिया है। यह ट्रेन 25 फरवरी से 5 मार्च तक जयपुर-बठिंडा-जयपुर के बीच चलेगी। विस्तारित रूट पर यह ट्रेन दोनों रामपुर बेरी, सादुलपुर जंक्शन, सिधमुख, अनूपशहर, तहसील भादरा, गोगामेड़ी, नोहर, ऐलनाबाद, टीबी, हनुमानगढ़ टाउन, हनुमानगढ़ जंक्शन, संगरिया, माडी डबवाली और संगत स्टेशनों पर रुकेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article