दिल्ली

ABVP ने डूसू चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची की तैयार, इन 17 में से चुने जाएंगे आखिर 4 कैंडिडेट

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 28, 2023, 12:48 PM IST

उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के साथ ही एबीवीपी सोमवार से 52 कॉलेजों और विभागों में अपना अभियान शुरू कर देगी।

Image

डूसू चुनाव में एबीवीपी उम्मीदवारों की सूची

DUSU Election: दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) चुनावों की घोषणा के बाद एबीवीपी ने अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), जो आरएसएस की छात्र राजनीतिक शाखा है, ने रविवार को डूसू चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में तुषार डेढ़ा, वैभव चौधरी, सुशांत धनखड़, आशीष सिंह, अंकिता विश्वास, मुस्कान बेदी, अपराजिता, राहुल डेढ़ा, अमन कपासिया, हिमांशु नागर, सचिन बैसला, भानु प्रताप सिंह, सारांश भाटी, बालकिशन चौधरी, ऋषभ चौधरी, ऋषिराज सिंह और आकाश यादव को शामिल किया गया है।

इन नामों में से ही आखिरी चार नाम तय होंगे

एबीवीपी का कहना है कि इन नामों में से ही डूसू सेंट्रल पैनल के आखिरी चार नाम तय होंगे। इन छात्र नेताओं को अलग-अलग ग्रुप में बांटकर डीयू से संबद्ध सभी कॉलेजों में एक साथ एबीवीपी का प्री-कैंपेन शुरू होगा। उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के साथ ही एबीवीपी सोमवार से 52 कॉलेजों और विभागों में अपना अभियान शुरू कर देगी। अपने चुनाव अभियान को प्रभावी बनाने के लिए, एबीवीपी ने दिल्ली भर में फैले डीयू कॉलेजों को सात क्षेत्रों में विभाजित किया है, जहां वह एक साथ व्यापक स्तर पर विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद करेगी और डूसू चुनावों के लिए अपना एजेंडा पेश करेगी।

22 सितंबर को चुनाव

एबीवीपी के छात्र नेता हर्ष अत्री ने कहा कि एबीवीपी आगामी डूसू चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। छात्रों से जुड़े मुद्दों की समझ रखने वाले उम्मीदवारों के जरिए एबीवीपी का छात्र केंद्रित एजेंडा छात्रों के सामने रखा जाएगा। विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत के आधार पर एबीवीपी जल्द ही अपना घोषणापत्र जारी करेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर और चुनाव की तारीख 22 सितंबर है। पिछला डूसू चुनाव 2019 में हुआ था। (आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article