दिल्ली

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में सुबह से बरस रहे मेघ, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली में आज की सुबह बारिश के साथ हुई। आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 5 दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

Image

दिल्ली में बारिश (फोटो साभार - ANI)

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज बुधवार दोपहर से ही बदला हुआ है। बीते दिन दोपहर से कहीं धीमी तो कही तेज बारिश देखने को मिली। रातभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट कल तक जारी रहेगा। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का हाल कैसा होगा, क्या बारिश से भिगती हुई दिल्ली दिखाई देगी या फिर कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली ओछल सी रहेगी। आइए जानें आने वाले 5 दिनों में मौसम के मिजाज कैसे रहेंगे।

अगले पांच दिन मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी। आने वाले 5 दिनों में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने 5 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज रात से ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। यहां आसमान में कोहरा और धुंध हट गया है। जिससे आसमान साफ हो गया है। हालांकि बारिश के बाद ठंड में इजाफा जरूर हुआ है।

फरवरी में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के महीने में पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होगी। इस दौरान मध्य भारत में शीतलहर सामान्य से कम रहने वाली है। वहीं देश के ज्यादातार भाग में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article