Valentine Week 2023: मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जनपद में स्थित है बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी। इस हिल स्टेशन की ऊंचाई करीब 1067 मीटर है। बसंत के इस मौसम में यहां का नजारा देखते ही बनता है। इस समय यहां का प्राकृतिक नजारा बेहद शानदार होता है। ये सतपुड़ा पवर्तमाला की श्रृंखला में स्थित है। बता दें कि, इसे प्राकृतिक सुंदरता की वजह से सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जाना जाता है।
यहां पर घने जंगल और ऊंचाई से गिरते झरने देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है। इस बार वैलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट करने के लिए आप अगर किसी खूबसूरत हिल स्टेशन पर जाने का विचार कर रहे हैं, तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आप अपने साथी के संग यहां की विजिट कर सकते हैं। पचमढ़ी जाने के लिए रेल मार्ग, हवाई मार्ग या फिर सड़क मार्ग के सभी विकल्प मौजूद हैं। सड़क मार्ग से पचमढ़ी राजधानी भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा व पिपरिया से सीधा जुड़ा हुआ है। यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन पिपरीया है।
