यात्रा

New Year सेलिब्रेट करने का है प्लान तो जरूर देखें ये 5 जगह, दिल्ली की भीड़भाड़ से दूर सुकून से होगी नए साल की शुरुआत

New Year Celebration Near Delhi NCR: नए साल का जश्न दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है। जिसे और भी खास बनाने के लिए लोग न्यू ईयर ट्रिप प्लान करते हैं। यदि आप इस नए साल की शुरुआत के लिए कोई परफेक्ट जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आप इन 5 बेस्ट जगहों को देख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

Happy New year 2025

Photo : iStock

दिल्ली एनसीआर का प्रदूषण भरा माहौल और भीड़भाड़ किसी भी सेलिब्रेशन के लिए फिट नहीं बैठता है। वहीं जब बात हो नए साल की शुरुआत की तो इसका स्वागत अच्छे से करना हमारे लिए बहुत जरूरी हो जाता है। इस नए साल की शुरुआत के लिए कुछ लोग विदेश घूमने का प्लान बनाते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने आसपास कोई बेस्ट जगह की तलाश सेलिब्रेशन के लिए करते हैं। आपको बता दें कि यदि आप दिल्ली एनसीआर के इलाकों में रहते हैं तो आपको लिए हमारे बताए ये 5 जगह बेस्ट साबित हो सकती हैं। जहां आप अपने नए साल की मस्ती के साथ शुरुआत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

1. ऋषिकेश

दिल्ली के सबसे पास मौजूद छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन ऋषिकेश को योग नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां के प्राकृतिक वातावरण के साथ अपने योग की शुरुआत करने दुनिया भर से लोग आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां लोग अपने नए साल की शुरुआत के लिए भी खिंचे चले आते हैं। यदि आप अपने अगले साल को शांति और स्वास्थ्य से भरना चाहते हैं, तो आपको इस नए साल पर ऋषिकेश आ जाना चाहिए।

2. नैनीताल

भारत में 'झीलों का शहर' कहा जाने वाला नैनीताल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। उत्तराखंड के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शहरों में नैनीताल भी एक है। यहां साल भर लोगों का तांता लगा रहता है। इसके साथ ही नए साल पर नैनीताल की खूबसूरती दोगुना हो जाती है। यहां आप नैनी झील में नाव की सवारी और शानदार आतिशबाजी का लुत्फ नए साल की पूर्व संध्या पर उठा सकते हैं।

3. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

नए साल के जश्न को प्रकृति के साथ मनाने का प्लान हैं तो आपको तुरंत जिम कॉर्बेट चले आना चाहिए। जी हां टाइगर जैसे वन्य जीवों को पास देखने के लिए फेमस ये नेशनल पार्क आज बहुत बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। भारत का सबसे पहला राष्ट्रीय उद्यान जिम कॉर्बेट अपनी जंगल सफारी के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां आकर आप अपने नए साल की शुरुआत कर सकते हैं।

4. कसोल

हिमाचल प्रदेश का छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन कसोल टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है। यहां नए साल का जश्न काफी उत्साह से मनाया जाता है। यदि आप दिल्ली-एनसीआर के आसपास रहते हैं, तो आपको नए साल पर कसोल चले आना चाहिए। यहां आप कम बजट में पूरा इंजॉय कर पाएंगे।

5. मनाली

हिमाचल प्रदेश का दूसरा सबसे चर्चित शहर मनाली हिमालय की गोद में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यदि आप दिल्ली के शोरगुल से कहीं दूर शांति के साथ अपने नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपको मनाली चले आना चाहिए। नए साल की पूर्व संध्या पर यहां रंगीली रोशनी में पार्टियों का उत्साह देखने लायक होता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article