Kanpur: कानपुर से एक अजीब ही मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने जब प्रेमिका की सहेली से संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो प्रेमिका गुस्से से आग बबूला हो गई। सहेली को खुश न करना प्रेमी को भारी पड़ा और प्रेमिका की सहली ने लड़के के गुप्तांग को ही काट दिया।
दोनों हैं शादीशुदा
मिली जानकारी के अनुसार युवक और महिला दोनों शादी शुदा हैं। पति से विवाद के बाद महिला अलग रह रही थी। इसी दौरान उसे गांव के ही एक युवक से दिल लग गया और उसके साथ अवैध संबंध बना ली। युवक भी शादी शुदा था, तो जाहिर तौर पर दोनों छुप छुपकर मिलते थे। इसी दौरान ये घटना घटी।
घटना के दिन क्या हुआ
घटना के दिन युवक को प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया। युवक भी प्रेमिका के बुलावे पर वहां पहुंच गया। यहां प्रेमिका की एक सहेली भी मौजूद थी, जिसके बारे में युवक को पता नहीं था। प्रेमिका के साथ जब युवक संबंध बना रहा था, तब प्रेमिका की सहेली ने भी संबंध बनाना चाहा। इस बात के लिए युवक तैयार नहीं हुआ। प्रेमिका और उसकी सहली युवक को जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगे, लेकिन जब युवक तैयार नहीं हुआ तो महिला की सहेली ने युवक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। जिसके बाद युवक दर्द से चीखने लगा और खून से लथपथ वहां से भाग निकला।
युवक की पत्नी ने किया शोर
युवक जब खून से लथपथ घर पहुंचा तो अनहोनी समझकर उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया। जिसके बाद लोग जमा हो गए। युवक को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की पत्नी ने ही पुलिस को भी बुलाया, जब सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी सन्न रह गई।
