बिजनेस

महंगाई कम करने के लिए अमेरिका ने फिर उठाया ये बड़ा कदम, जानिए भारत पर क्या होगा असर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 10:55 AM IST

अमेरिकी फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि US फेड महंगाई दर को नीचे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। कुछ समय तक पॉलिसी में सख्त रुख बना रहेगा।

Image

US फेड ने ब्‍याज दर में फिर 75 अंकों की बढ़ोतरी, भारत पर ये होगा असर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दरें बढ़ने पर ब्रेक कब लगेगा यह कहना जल्दबाजी: जेरोम पॉवेल
  • दरें बढ़ने की रफ्तार जल्द हो सकती है धीमी
  • कुछ समय तक पॉलिसी में बना रहेगा सख्त रुख

नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) ने प्रमुख दरों पर एक बार फिर से बड़ा फैसला लिया है। यूएस फेड ने लगातर चौथी बार ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी है। यह इस साल की यह छठी बढ़ोतरी है। लगातार बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए दरें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस संदर्भ में यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) ने कहा है कि दरें बढ़ने पर ब्रेक कब लगेगा, यह कहना जल्दबाजी है। हालांकि दरें बढ़ने की रफ्तार जल्द ही धीमी हो सकती है। फेड ने यह संकेत दिया है कि वे दिसंबर में अपनी दरों में बढ़ोतरी के साइज को धीमा करना शुरू कर सकते हैं।

दरें बढ़ने से क्या होगा असर?

मालूम हो कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से आक्रामक दर वृद्धि से ग्लोबल स्तर पर शेयर मार्केट (Share Market) पर और विशेष रूप से भारत जैसी बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव डलेगा। दरअसल अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से दर में बढ़ोतरी अमेरिकी निवेशकों को उभरते बाजारों से धन निकालने के लिए मजबूर करती है। इसके अलावा पहले से कमजोर भारतीय रुपये पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। जब रुपया होता है, तो वह चालू खाते के घाटे को बढ़ाता है और आयात को महंगा कर देता है।

बाजार विश्लेषकों की मानें, तो यूएस फेड की दर वृद्धि का भारतीय बाजार और भारतीय मुद्रा पर सीधा असर पड़ेगा। इसका कारण यह है कि अमेरिका में उच्च ब्याज दरें भारतीय इक्विटी को कम करती हैं। इससे विदेशी निवेशक दूर हो जाते हैं।

भारत में भी इस साल 4 बार बढ़ी दरें

यह चौथी बार है, जब यूएस फेड ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी इस साल रेपो रेट में चार बार ही बढ़ोतरी की है। फिलहाल देश में रेपो रेट 5.90 फीसदी पर है। इस साल अब तक इसमें 1.9 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article