बिजनेस

PSU Stocks Fall: सरकारी कंपनियों ने 2 दिन में कराया 4 लाख करोड़ रु का घाटा, दो महीने तक रह सकती है कमजोरी

PSU Stocks Fall: पिछले दो कारोबारी सत्रों में पीएसयू शेयरों में गिरावट के कारण सरकारी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटल 4.07 लाख करोड़ रु घटकर 50.21 लाख करोड़ रु रह गई है।

Image

पीएसयू शेयरों में गिरावट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएसयू शेयरों में कमजोरी
  • आज अधिकतर शेयर लाल निशान में
  • 2 दिन में कराया 4 लाख करोड़ का घाटा

PSU Stocks Fall: पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को भी बिकवाली देखी गई। कुछ कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे निराशाजनक रहे। विश्लेषकों ने कुछ पीएसयू शेयरों में और गिरावट की आशंका जताई है। इनमें वे शेयर शामिल हैं, जो बीते 3 महीनों से अच्छा परफॉर्म कर रहे थे। इनमें इरकॉन और रेल विकास निगम शामिल हैं। जानकारों का मानना है कि अगले कुछ हफ्तों में पीएसयू शेयरों में यदि और गिरावट आती है तो इनमें खरीदारी का अच्छा मौका होगा। मगर पिछले दो कारोबारी सत्रों में पीएसयू शेयरों में गिरावट के कारण सरकारी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटल 4.07 लाख करोड़ रु घटकर 50.21 लाख करोड़ रु रह गई है।

ये भी पढ़ें -

क्यों आई गिरावट

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एक इंवेस्टमेंट एडवाइजरी कंपनी के फाउंडर संदीप सभरवाल के अनुसार कई पीएसयू कंपनियों के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे, जिसके चलते इनके शेयरों में और कमजोरी आ सकती है।

दिसंबर तिमाही में प्रॉफिट 51% गिरने के बाद एसजेवीएन 20% गिरा है। इरकॉन और रेल विकास निगम में भी 11% से अधिक की गिरावट आई क्योंकि निवेशक उनके तीसरी तिमाही के नतीजों से प्रभावित नहीं हुए।

निफ्टी पीएसई में कमजोरी

निफ्टी पीएसई (सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम) इंडेक्स सोमवार को लगभग 4% गिर गया, जो 23 जनवरी के बाद से इसमें एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट रही। वहीं मंगलवार को भी इसमें गिरावट दिख रही है। सुबह करीब 10 बजे ये इंडेक्स 0.9 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

सरकारी कंपनियों के शेयरों में 4 फीसदी तक की गिरावट

एनएसई पर सरकारी कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को 4 फीसदी तक की गिरावट दिख रही है

  • सेल - 3.79 फीसदी
  • एलआईसी - 2.66 फीसदी
  • बीएचईएल - 2.22 फीसदी
  • पावर ग्रिड - 1.72 फीसदी
  • एनएमडीसी - 1.54 फीसदी
  • आईआरसीटीसी 1.26 फीसदी
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम - 0.98 फीसदी
  • बीपीसीएल - 0.97 फीसदी
  • पीएफसी - 0.78 फीसदी
  • इंडियन ऑयल - 0.40 फीसदी
  • एचपीसीएल - 0.45
  • कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया - 0.40 फीसदी
  • बीईएल - 0.17 फीसदी

इन शेयरों में है तेजी

  • एनएचपीसी - 2.59 फीसदी
  • कोल इंडिया - 2.13 फीसदी
  • एनटीपीसी - 1.00 फीसदी
  • एचएएल - 0.91 फीसदी
  • ओएनजीसी - 0.37 फीसदी
  • गेल - 0.21 फीसदी
  • ऑयल इंडिया - 0.17 फीसदी
  • आरईसी - 0.03 फीसदी

पीएसयू शेयरों में वापसी की उम्मीद

पिछले तीन महीनों में, निफ्टी पीएसई इंडेक्स करीब 29% चढ़ा है, जबकि स्मॉलकैप 100 और मिडकैप 100 इंडेक्स लगभग 16-17% ही ऊपर गए हैं। विश्लेषकों का मानना है कि पीएसयू शेयरों में गिरावट 2 महीने तक रह सकती है। मगर इनमें तेज रिकवरी की भी उम्मीद है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article