बिजनेस

IRFC, RVNL से लेकर RailTel तक, रेलवे के मल्टीबैगर शेयरों का बुरा हाल, आखिर क्यों हो रही भारी बिकवाली

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Feb 12, 2024, 06:17 PM IST

Multibagger Railway Stocks: रेलवे के मल्टीबैगर स्टॉक्स अब लगातार लाल निशान में नजर आने लगे हैं। दिसंबर तिमाही के निराशाजनक वित्तीय नतीजों के बाद रेलवे के कई शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC Share) के शेयर आज 13.5 फीसदी टूट गए।

Image

Railway Stock Fall

Photo : iStock

Multibagger Railway Stocks: रेलवे पीएसयू स्टॉक्स बहुत कम समय में निवेशकों के लिए हाई वेल्थ जेनरेट करने वाले साबित हुए हैं। लेकिन अब ये स्टॉक्स लगातार लाल निशान में नजर आने लगे हैं। दिसंबर तिमाही के निराशाजनक वित्तीय नतीजों के बाद रेलवे स्टॉक्स में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC Share) के शेयर आज 13.5 फीसदी की गिरावट के साथ 133 रुपये के स्तर पर बंद हुए। यह तेज गिरावट दिसंबर में समाप्त तिमाही के कमजोर आंकड़े जारी होने के बाद आई है।

कमोजर वित्तीय नतीजे

Q3FY24 में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 1.78 फीसदी यानी 1,604 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में इसका नेट प्रॉफिट 1,633 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 8.42 फीसदी बढ़कर 6,742 करोड़ रुपये हो गया। फाइनेंस कॉस्ट में 4,554 करोड़ रुपये से 5,104 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी ने इसके बॉटम लेवल के आंकड़ों को प्रभावित किया है।

रिपोर्ट के बाद बिकवाली

तिमाही की रिपोर्ट जारी होने से पहले स्टॉक में प्रॉफिट बुक देखने को मिला था। लेकिन वित्तीय रिपोर्ट आने के बाद से बिकवाली और तेज हो गई। इसकी वजह से स्टॉक लगातार बिखर रहा है। कुल मिलाकर सिर्फ जनवरी में 76 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद, मौजूदा महीने में इसमें लगभग 20 फीसदी की गिरावट आई है। पीछे मुड़कर देखें तो जुलाई और जनवरी के बीच स्टॉक ने 446 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया था।

IRFC टार्गेट प्राइस

च्वाइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एंड एल्गो के वीपी कुनाल वी परार कहते हैं कि Technical Indicators को देखते हुए, स्टॉक में गिरावट बनी रहने की संभावना है। संभावित Target Range 130 रुपये से 104 रुपये है। Upside Recovery पर स्टॉक को 156 रुपये के आसपास रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

रेल विकास निगम (RVNL)

इसी तरह रेल विकास निगम में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में कमजोर आंकड़ों के बाद कंपनी का स्टॉक आज के सत्र में 11.45 फीसदी की गिरावट के साथ 229.60 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू दोनों में साल दर साल के आधार पर गिरावट दर्ज की। इसका नेट प्रॉफिट 382 करोड़ से 6 फीसदी कम होकर 359 करोड़ रुपये हो गया।

पिछली तिमाही के 394 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट के मुकाबले 8.8 फीसदी की गिरावट आई है। इसके अतिरिक्त, ऑपरेशनल रेवेन्यू 5,012 करोड़ रुपये से गिरकर 4,689 करोड़ हो गया, जो 6.44 फीसदी की गिरावट को दर्शाता है।

आज की गिरावट ने इस महीने में अब तक स्टॉक को 25 फीसदी की गिरावट पर धकेल दिया है। मार्च 2023 से जनवरी 2024 के बीच, स्टॉक में एकतरफा बढ़ोतरी देखी गई थी, जिससे 436 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला।

रेलवे के अन्य शेयरों में भी गिरावट

अन्य रेलवे मल्टीबैगर स्टॉक, जैसे कि रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, इरकॉन इंटरनेशनल और आईआरसीटीसी भी आज के सत्र में 4 फीसदी से 12 फीसदी के बीच गिरावट के साथ क्लोज हुए। विशेष रूप से रेलटेल कॉर्पोरेशन और इरकॉन इंटरनेशनल ने हाल ही में Q3 FY24 के लिए अच्छे वित्तीय आंकड़े दर्ज किए हैं, लेकिन स्टॉक में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, मुनाफावसूली के कारण फिलहाल इन शेयरों में गिरावट आ रही है, क्योंकि पिछले छह महीनों में इनमें 100 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article