बिजनेस

इनकी अटक सकती है पीएम किसान की 15वीं किस्त, भूल कर भी न करें ये गलती

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 28, 2023, 10:55 AM IST

PM Kisan Yojana 15th Installment: केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना से किसानों को हर साल 6000 रुपये मिलते हैं। यह राशि किस्त के तौर पर मिलती है। सरकार ने 14 किस्त जारी कर चुकी हैं। अब 15वीं किस्त का इंतजार है।

Image

कुछ चूक की वजह से PM Kisan Yojana 15th Installment का लाभ नहीं मिलेगा

Photo : iStock

PM Kisan Yojana 15th Installment: केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना से किसानों को हर साल 6000 रुपये मिलते हैं। यह राशि किस्त के तौर पर मिलती है। सरकार ने 14 किस्त जारी कर चुकी हैं। अब 15वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन क्या आप पता है कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनकी कुछ चूक की वजह से किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। चलिए इसके बारे में जानते हैं...

e-KYC जरूरी

जिन किसानों ने अपना ईकेवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) पूरा नहीं किया है, उनको लिस्ट से बाहर किया जा सकता है। अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए इस प्रक्रिया को करना जरूरी है।

आवेदन चेक करें

भले ही आप सभी तरह की पात्रता को पूरा करते हों, आपके आवेदन पत्र में इस तरह की गलतियां, जैसे लिंग, नाम, पता या बैंक अकाउंट नंबर में गलती आपका लिस्ट से नाम बाहर करवा सकती है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा दी गई जानकार एकदम सटीक हो।

भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन

प्रत्येक किस्त जारी करने से पहले, लाभार्थी सूचियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा की जाती है। भूमि रिकॉर्ड के सत्यापन के दौरान कुछ भी गड़बड़ पाए जानें पर ऐसे किसानों को लिस्ट से बाहर रखा जा सकता है। इस प्रक्रिया से आगामी किस्त में लाभार्थी की संख्या कम हो सकती है।

पूर्ण ई-केवाईसी

यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है और पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो अब और देरी न करें। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पीएम किसान योजना की वेबसाइट या नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाएं। ऐसा न करने पर भविष्य की किस्तों से हाथ धोना पड़ सकता है।

2 हेक्टेयर से कम जमीन का होना जरूरी

सरकार ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को आसान करने के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। इसमें किसान आसानी से ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा किसान को अपने जमीन का सत्यापन करना बेहद जरूरी है। पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसान को मिलेगा जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है।
आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article