बिजनेस

अब Hello UPI बोलने से होगी पेमेंट, आसानी से मिलेगा लोन और बिना इंटरनेट भेज सकेंगे पैसा

Now Make UPI Payments Voice: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई प्लेटफॉर्म पर कई नए पेमेंट ऑप्शन लॉन्च किए हैं, जिन्हें भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल के दौरान पेश किया।

Image

अब आवाज से करें UPI पेमेंट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • NPCI ने यूपीआई पर कई नये फीचर लॉन्च किए
  • हेलो यूपीआई बोलकर होगी पेमेंट
  • बिना इंटरनेट भेज सकेंगे पैसा

Now Make UPI Payments With Voice: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई (UPI) प्लेटफॉर्म पर कई नए पेमेंट ऑप्शन लॉन्च किए हैं, जिन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल के दौरान पेश किया।

यूजर्स अब Hello! UPI का बोलकर वॉयस-इनेबल्ड यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। यह फीचर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में ऐप्स, टेलीकॉम कॉल और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइसों के जरिए लेनदेन की सुविधा देगा। यह फीचर जल्द ही कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। यूपीआई और बिलपे कनेक्ट (BillPay) पर कन्वर्जेशनल पेमेंट्स हेलो यूपीआई का हिस्सा हैं।

AI तकनीक वाला है नया फीचर

यह इनोवेटिव फीचर ह्यूमन-मशीन इंटेरेक्शन को सुविधाजनक बनाने के लिए एआई (AI) इनेबल्ड ट्रांजेक्शन का उपयोग करता है। इससे भारत में डिजिटल पेमेंट की एक्सेस और उपयोग का विस्तार होने की उम्मीद है।

लोन मिलना हो जाएगा आसान

एनपीसीआई ने यूपीआई पर क्रेडिट लाइन्स शुरू की हैं, जिससे बैंकों से यूपीआई के जरिए प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन्स की सुविधा मिलेगा। यानी बैंकों से प्री-अप्रूव्ड लोन आसानी से मिलेगा। इस पहल का मकसद ग्राहकों की लोन तक एक्सेस को आसान बनाना और फाइनेंशियल इंक्लूजन और इनोवेशन को बढ़ावा देना है।

दो और फीचर्स किए गए पेश

UPI LITE X फीचर भी पेश किया गया है, जो ऑफ़लाइन पेमेंट को शुरू करेगा। इससे यूजर्स खराब कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। वहीं यूपीआई टैप एंड पे (UPI Tap & Pay) के जरिए लोगों के क्यूआर कोड और एनएफसी टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने की उम्मीद है।

यूजर्स अब पेमेंट पूरी करने के लिए मर्चेंट लोकेशनों पर एनएफसी-इनेबल्ड क्यूआर कोड टैप कर सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article