बिजनेस

अब डिजिटल रुपये से करिए UPI पेमेंट, बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू की ये खास सर्विस

Bank of Baroda CBDC UPI QR Interoperability: बैंक ऑफ बड़ौदा की नई सर्विस से इसके ग्राहकों और दुकानदारों के बीच बिना रुकावट आसानी से लेन-देन हो सकेगी। ग्राहक किसी भी मर्चेंट आउटलेट पर किसी भी यूपीआई क्यूआर को स्कैन करके बैंक ऑफ बड़ौदा डिजिटल रुपी ऐप से पेमेंट कर सकेंगे।

Image

डिजिटल रुपये के जरिए कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट

KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू की नई सर्विस
  • डिजिटल रुपये से कर सकेंगे UPI पेमेंट
  • 26 शहरों में शुरू हुई नयी सुविधा

Bank of Baroda CBDC UPI QR Interoperability: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एक नई सर्विस शुरू की है। बैंक ने अपनी बैंक ऑफ बड़ौदा डिजिटल रुपी (Bank of Baroda Digital Rupee) ऐप पर सीबीडीसी यूपीआई क्यूआर इंटरऑपरेबिलिटी (CBDC UPI QR Interoperability) को शुरू कर दिया है। इस नई सर्विस के तहत बैंक के ग्राहक डिजिटल रुपये के माध्यम से यूपीआई (UPI) पेमेंट कर सकेंगे। बता दें कि शुरू में यह सुविधा कुछ यूजर्स के लिए ही शुरू की गई है।

कैसे होगी दुकानदारों के पास पेमेंट

बैंक ऑफ बड़ौदा की नई सर्विस से इसके ग्राहकों और दुकानदारों के बीच बिना रुकावट आसानी से लेन-देन हो सकेगी। ग्राहक किसी भी मर्चेंट आउटलेट पर किसी भी यूपीआई क्यूआर को स्कैन करके बैंक ऑफ बड़ौदा डिजिटल रुपी ऐप से पेमेंट कर सकेंगे।

वहीं दुकानदारों को सीबीडीसी मर्चेंट के तौर पर जुड़ने की जरूरत नहीं होगी, मगर बावजूद इसके वे अपने पहले से चल रहे क्यूआर पेमेंट एक्सेप्टेंस टर्मिनल की मदद से ही डिजिटल रुपये में पेमेंट ले सकेंगे।

इन शहरों में शुरू हुई नई सर्विस

बैंक ऑफ बड़ौदा की नई सर्विस जिन शहरों में शुरू हुई है, उनमें दिल्ली, मुंबई, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, गंगटोक, इंदौर, भोपाल, पुणे, लखनऊ, पटना, कोच्चि, शिमला, गोवा, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, रांची, नागपुर, विशाखापत्तनम, वाराणसी, पांडिचेरी और विजयवाड़ा शामिल हैं।

डिजिटल रुपया क्या है

डिजिटल रुपया भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से डिजिटल फॉर्म में जारी किया जाने वाला लीगल टेंडर है। वहीं सीबीडीसी यूपीआई क्यूआर इंटरऑपरेबिलिटी पिछले साल आरबीआई द्वारा शुरू किए गए सीबीडीसी-रिटेल पायलट प्रोजेक्ट का एक्सटेंशन है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article