बिजनेस

नितिन देसाई आत्महत्या मामले में एडलवाइस ग्रुप के चेयरमैन के खिलाफ हुई FIR, चार अन्य लोग भी के नाम शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2023, 11:55 AM IST

Nitin Desai suicide case: महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शुक्रवार को एडलवाइस समूह (Edelweiss Group) के अध्यक्ष राशेष शाह (Rashesh Shah) सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Image

डायरेक्टर नितिन देसाई और एडलवाइस समूह के अध्यक्ष राशेष शाह।

Photo : BCCL

Nitin Desai suicide case: महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शुक्रवार को एडलवाइस समूह (Edelweiss Group) के अध्यक्ष राशेष शाह (Rashesh Shah) सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने कहा कि देसाई की पत्नी नेहा देसाई की शिकायत के आधार पर खालापुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत FIR दर्ज की गई थी।

इनके नाम हैं शामिल

पुलिस अधिकारी ने कहा कि एफआईआर में एडलवाइस के चेयरमैन राशेष शाह, कंपनी के अधिकारी स्मित शाह, केयूर मेहता नाम के एक अन्य व्यक्ति, एडलवाइस एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के आरके बंसल और एनसीएलटी द्वारा एंटरिम रेजोल्यूशन प्रोफेशनल के रूप में नियुक्त किए गए जितेंद्र कोठारी का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए कहा जाएगा।

पत्नी ने दिमागी तौर पर टॉर्चर करने का लगाया आरोप

नेहा देसाई ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनके पति को उनकी कंपनी द्वारा लिए गए लोन के संबंध में बार-बार दिमागी तौर पर टॉर्चर का सामना करना पड़ रहा था और उन्होंने इसके कारण आत्महत्या कर ली। "लगान" और "जोधा अकबर" जैसी प्रशंसित बॉलीवुड फिल्मों के लिए काम कर चुके देसाई ने बुधवार को रायगढ़ जिले के कर्जत स्थित अपने स्टूडियो में कथित तौर पर फांसी लगा ली। उनकी कंपनी ने लेनदारों को 252 करोड़ रुपये का लोग चुकाने में चूक की थी और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई पीठ ने इसके खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू की थी।

देसाई की कंपनी एनडी की आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने 2016 और 2018 में ईसीएल फाइनेंस से दो लोगन के माध्यम से 185 करोड़ रुपये उधार लिए थे, और री-पेमेंट को लेकर परेशानी जनवरी 2020 से शुरू हुई। ईसीएल फाइनेंस एडलवाइस समूह की एक गैर-बैंकिंग वित्तीय शाखा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article