बिजनेस

इन युवा अरबपति भाइयों ने खेला 100 करोड़ का दांव, नजारा टेक पर है नजर

Nazara Tech To Raise Fund From Nikhil Kamath: कामत एसोसिएट्स और एनकेस्क्वेर्ड दोनों ही कामत ब्रदर्स की पार्टनरशिप फर्म हैं। दोनों फर्म नजारा टेक में करीब 100 करोड़ रु का निवेश करेंगी।

Image

नाज़ारा टेक कामत भाइयों से फंड जुटाएगी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • कामत ब्रदर्स करेंगे नजारा टेक में 100 करोड़ का निवेश
  • नजारा टेक के बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी
  • जारी किए जाएंगे शेयर

Nazara Tech To Raise Fund From Nikhil Kamath: नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) के बोर्ड ने ज़ेरोधा (Zerodha) के फाउंडर्स निखिल कामथ (Nikhil Kamath) और नितिन कामथ (Nithin Kamath) को 100 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। नजारा टेक के बोर्ड ने 714 रु के भाव पर कंपनी के 14,00,560 शेयर कामत एसोसिएट्स (Kamath Associates) और एनकेस्क्वेर्ड (NKSquared) को जारी करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी।

कामत ब्रदर्स की हैं दोनों फर्म

कामत एसोसिएट्स और एनकेस्क्वेर्ड दोनों ही कामत ब्रदर्स की पार्टनरशिप फर्म हैं। दोनों फर्म नजारा टेक में करीब 100 करोड़ रु का निवेश करेंगी। जो शेयर जारी किए जाएंगे, वे जारी करने की तारीख से छह महीने की अवधि के लिए लॉक रहेंगे।

क्या करेगी पैसों का

नजारा टेक ने कहा है कि मिलने वाले नए फंड का इस्तेमाल कंपनी फंडिंग आवश्यकताओं और ग्रोथ उद्देश्यों के लिए करेगी। इसमें अन्य कंपनियों की खरीदारी और निवेश, ग्रोथ और फंडिंग आवश्यकताएं शामिल हैं। निखिल कामथ के पास पहले से ही कंपनी में लगभग 1 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस नए निवेश के साथ अब उनकी कंपनी में करीब 3.5 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी।

बता दें कि नजारा टेक एक गेमिंग, ईस्पोर्ट्स, एड-टेक और गेमिफ़ाइड कंपनी है। वहीं नितिन कामत की नेटवर्थ इस समय 22341 करोड़ रु और निखिल कामत की नेटवर्थ 9000 करोड़ रु है।

नजारा टेक का शेयर उछला

100 करोड़ रु का नया फंड मिलने की खबर से नजारा टेक के शेयर में अच्छी तेजी आई है। आज सोमवार को कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर करीब सवा 10 बजे 53.45 रु या 7.04 फीसदी की तेजी के साथ 813 रु पर है। आज कंपनी का शेयर 759.55 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 770.50 रु पर खुला और अभी तक के कारोबार में 813 रु तक ही गया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article