बिजनेस

Demat खाताधारकों ने नहीं किया ये काम, तो फ्रीज हो जाएगा अकाउंट, 30 सितंबर है डेडलाइन

Demat Accountholders Nominee: यदि आप 30 सितंबर तक डीमैट अकाउंट में नॉमिनी नहीं जोड़ते हैं तो कई दिक्कतें आएंगी। जैसे कि आप न तो शेयर खरीद पाएंगे और न शेयर बेच पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेबी की तरफ से डीमैट खाते में नॉमिनी शामिल करने की डेडलाइन कई बार बढ़ाई जा चुकी है।

Image

डीमैट अकाउंट में नॉमिनी जोड़ें

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • Demat खाताधारकों को नॉमिनी बनाना जरूरी
  • 30 सितंबर है डेडलाइन
  • वरना डीमैट खाता हो जाएगा फ्रीज

Demat Accountholders Nominee: अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेड करते हैं तो आपका डीमैट खाता (Demat Account) जरूर होगा। क्योंकि उसके बिना शेयर नहीं खरीदे-बेचे जा सकते। यदि आप डीमैट खाताधारक हैं तो आपको 30 सितंबर तक एक जरूरी काम निपटाना होगा, वरना आपका डीमैट खाता फ्रीज हो जाएगा। दरअसल मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 30 सितंबर तक डीमैट खाते में नॉमिनी जोड़ना जरूरी कर दिया है।

न खरीद पाएंगे और न बेच पाएंगे शेयर

यदि आप 30 सितंबर तक डीमैट अकाउंट में नॉमिनी नहीं जोड़ते हैं तो कई दिक्कतें आएंगी। जैसे कि आप न तो शेयर खरीद पाएंगे और न शेयर बेच पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेबी की तरफ से डीमैट खाते में नॉमिनी शामिल करने की डेडलाइन कई बार बढ़ाई जा चुकी है।

ऐसे जोड़ें नॉमिनी

  • डीमैट अकाउंट में लॉगइन करें
  • फिर प्रोफाइल सेक्शन में My Nominees ऑप्शन चुनें
  • वहां Add Nominee या Opt Out का विकल्प चुनें
  • Add Nominee चुन कर नॉमिनी की जानकारी जोड़ें
  • नॉमिनी की कोई आईडी अपलोड की जाएगी
  • नॉमिनी का हिस्सा प्रतिशत में चुनें
  • डॉक्यूमेंट पर ई-साइन होंगे और आधार के जरिए ओटीपी दर्ज करना जरूरी होगा
  • 24 से 48 घंटे नॉमिनी तैयार हो जाएगा

31 मार्च थी डेडलाइन

डीमैट खाताधारकों के लिए नॉमिनी बनाने की डेडलाइन पहले 31 मार्च 2023 को खत्म हो रही थी। मगर सेबी की तरफ से इस डेडलाइन को बढ़ा दिया गया था। तब सेबी ने इसके लिए 6 महीने का अतिरिक्त समय दिया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article