बिजनेस

How to get Loan: ये 5 तरीके दिलाएंगे सस्ता लोन, ऐसे करें यूज

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 11, 2022, 05:24 PM IST

How to get Loan: जितना हो सके, आपको उतना कम उधार लेना चाहिए। लोन लेने से पहले आपको सभी विकल्पों के बारे में जान लेना चाहिए।

Image

How to get Loan: सस्ता लोन लेने के 5 सबसे आसान तरीके

Photo : iStock

How to get Loan: अगर आपको पैसों की जरूरत है तो घबराएं नहीं, आप एक-दो नहीं, बल्कि कई तरीकों से लोन ले सकते हैं। हालांकि पैसे उधार लेने का विकल्प चुनने से पहले आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपको वास्तव में कितने पैसों की आवश्यकता है क्योंकि याद रखें यह एक लोन है इसलिए अंततः आपको इसे चुकाना ही होगा। अगर आप इसे समय पर नहीं चुका पाते हैं, तो आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं। आइए जानते हैं लोन लेने के 5 तरीके।

फिक्स्ड डिपॉजिट पर लोन

अगर आपके पास कोई फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है तो आप इमरजेंसी की स्थिति में उस एफडी को गिरवी रखकर तुरंत लोन (Loan against FD) प्राप्त कर सकते हैं। यह वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। आपको डिपॉजिट राशि का 90 से 95 फीसदी तक का लोन के रूप में प्राप्त हो सकता है।

गोल्ड लोन

भारत में सोने की कीमत काफी ज्यादा है। सोने के आभूषणों या गहनों पर आप लोन (Gold Loan) भी प्राप्त कर सकते हैं। यह लोन कुछ ही घंटों के भीतर जारी किया जाता है। इसका बड़ा फायदा यह है कि इनपर ब्याज दर पर्सनल लोन की तुलना में कम होती है क्योंकि यह एक सुरक्षित लोन है। उल्लेखनीय है कि कोई भी व्यक्ति सोने के मूल्य का लगभग 90 फीसदी तक लोन के रूप में प्राप्त कर सकता है।

प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन

इमरजेंसी की स्थिति में जल्दी लोन प्राप्त करने के लिए प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन (Pre-Approved Personal Loans) एक अच्छा विकल्प है। बैंक आमतौर पर ये लोन सैलरीड अकाउंट होल्डर्स को देते हैं जो अपने सेविंग अकाउंट में बैलेंस बनाए रखते हैं। यह पैसे उधार लेने के सबसे तेज विकल्पों में से एक है।

क्रेडिट कार्ड

एटीएम से पैसे निकालने के लिए क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, दैनिक नकद निकासी पर एक सीमा भी हो सकती है। अधिकांश बैंक आपको केस-टू-केस आधार पर अपनी सीमा को अधिक बढ़ाने की अनुमति भी देते हैं।

संपत्ति पर ऋण

अगर आपको बड़ी राशि का लोन चाहिए और आपके पास अपना घर है, तो आप संपत्ति पर ऋण (Loan Against Property) ले सकते हैं। आप अपने घर के बाजार मूल्य के आधार पर 5 लाख रुपये से 10 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं। लोन की अवधि 2 साल से 15 साल के बीच भिन्न हो सकती है। कोलैट्रल के रूप में आवासीय और कमर्शियल, दोनों तरह की संपत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article