बिजनेस

EPFO की ज्यादा पेंशन से कितना मिलेगा पैसा, ऐसे करें कैलकुलेट

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Feb 27, 2023, 01:56 PM IST

How to Calculate EPFO Pension: न सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी पेंशन (संशोधन) योजना, 2014 को बरकरार रखा है। ऐसे में अब ईपीएफओ के सदस्यों और उनके नियोक्ताओं को ईपीएस में उनके वास्तविक वेतन का 8.33 प्रतिशत योगदान करने की अनुमति मिल गई है।

Image

जानें कितनी मिलेगी पेंशन

How to Calculate EPFO Pension: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ईपीएफओ (EPFO) सब्सक्राइबर के लिए ज्यादा पेंशन लेने का मौका खुल गया है। इस संबंध ईपीएफओ लोगों के आवेदन करने के लिए 3 मई तक का मौका दे रहा है। नए नियम के अनुसार ईपीएफओ के सदस्य और उनके नियोक्ता संयुक्त रूप से आवेदन कर सकेंगे। इसके तहत सब्सक्राइबर अपने मूल वेतन की 8.33 फीसदी राशि पेंशन के लिए योगदान कर सकेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि ज्यादा कंट्रीब्यूशन से पेंशन में कितना फायदा मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि अगर आपकी पेंशन कैसे कैलकुलेट होगी।

नए नियम से क्या बदला

नवंबर 2022 में जब सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी पेंशन (संशोधन) योजना, 2014 को बरकरार रखा तो उस फैसले से पेंशन योग्य वेतन सीमा 6,500 रुपये प्रति माह से बढ़कर 15,000 रुपये प्रति माह हो गई। साथ ही ईपीएफओ के सदस्यों और उनके नियोक्ताओं को ईपीएस में उनके वास्तविक वेतन का 8.33 प्रतिशत योगदान करने की अनुमति भी मिल गई। ऐसे में जिस सब्सक्राइबर की लिमिट तय कैप से ज्यादा है, उसे इसका सीधा फायदा मिलेगा।

अभी तक ईपीएएफ में कर्मचारी अपने मूल वेतन के 12 फीसदी के बराबर राशि कंट्रीब्यूट करता है। जबकि नियोक्ता द्वारा जमा की गई 12 फीसदी राशि में से 8.33 फीसदी राशि पेंशन फंड में जमा की जाती है। लेकिन पुरानी व्यवस्था में 15000 रुपये की लिमिट तय होने के कारण केवल 1250 रुपये ही पेंशन फंड जमा होते थे।

अब नई व्यवस्था में बेसिक की 8.33 फीसदी राशि पेंशन फंड में जमा की जा सकेगी। यानी पेंशन के लिए ईपीएफओ सब्सक्राइबर ज्यादा पैसा जमा कर सकेंगे

मूल वेतनपुरानी व्यवस्था में पेंशन के लिए राशि (15000 की लिमिट)ज्यादा पेंशन का विकल्प लेने पर नई राशि
30,0001249.502,499
40,0001249.503,332

ऐसे कैलकुलेट करें पेंशन

क्लीयर टैक्स के अनुसार अगर कोई व्यक्ति ज्यादा रेंशन का विकल्प चुनता है। और उसकी पिछले 5 साल में औसतन 50000 रुपये सैलरी है। इसके अलावा उसने 25 साल नौकरी की है और वह 58 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले चुका है, तो उसे 19.285 रुपये पेंशन मिलेगी।

यानी आपकी पिछले 5 साल की औसतन सैलरी में पेंशन के लिए पात्र वर्ष के गुणे को 70 से भाग देने पर जो राशि आती है, वह मासिक पेंशन राशि होती है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article