बिजनेस

JioMart का पार्टनर बनने का मौका, ज्यादा कमाई के लिए ऐसे करें आवेदन

How To Become JioMart Partner: जियोमार्ट लोगों को किराना पार्टनर बनने का ऑफर भी देती है। आगे जानिए कि आप कैसे जियोमार्ट का किराना पार्टनर बन सकते हैं।

Image

JioMart का पार्टनर कैसे बनें

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • आप भी बन सकते हैं जियोमार्ट किराना पार्टनर
  • आसान है अप्लाई करना
  • बिजनेस में होगी ग्रोथ

How To Become JioMart Partner: जियोमार्ट (JioMart) एक भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी है। इसने कम समय में रिटेल सेक्टर में भी अच्छी कामयाबी हासिल की है। जियोमार्ट की शुरुआत रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और जियो प्लेटफॉर्म (Jio Platform) के बीच हुई एक जॉइंट वेंचर डील से हुई थी। कंपनी ने शुरुआत में फैशन, घरेलू आवश्यक चीजें और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट जैसी अन्य प्रोडक्ट कैटेगरी में विस्तार करने से पहले ऑनलाइन किराने के सामान की बिक्री पर ध्यान दिया।

कंपनी लोगों को जियोमार्ट किराना पार्टनर (JioMart Kirana Partner) बनने का ऑफर भी देती है। आगे जानिए कि आप कैसे जियोमार्ट का किराना पार्टनर बन सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले आप इस लिंक पर जाएं। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करना होगा।

मिलेंगे कई फायदे

  • किफायती रेट पर होलसेल किराना सामान की ऑनलाइन खरीदारी का फायदा
  • रेगुलर सप्लाई जिससे स्टॉक में कभी कमी नहीं आएगी
  • ऑनलाइन होकर बढ़ेगी ग्राहकों की संख्या
  • केमिस्ट और जनरल स्टोर वाले भी बन सकते हैं जियोमार्ट पार्टनर
  • 3000 रु के रिफंडेबल डिपॉजिट पर जियो पीओएस मशीन मिलेगी
  • पीओएस मशीन से कई काम हो जाएंगे आसान
  • डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से पेमेंट लेने की होगी सुविधा
  • दुकान के सामान की एंट्री मशीन में की जा सकेगी

चुननी होगी भाषा

ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको पसंदीदा भाषा चुननी होगी। उसके बाद आपको नाम, बिजनेस सेगमेंट, बिजनेस का नाम आदि दर्ज करना होगा। ये प्रॉसेस आप स्किप यानी छोड़ भी सकते हैं। उसके बाद आपसे आपकी लोकेशन पूछी जाएगी। तब आप अपनी लाइव लोकेशन या पिन कोड कर सकते हैं।

उसके बाद आपको बिजनेस सेगमेंट, ओनरशिप टाइप और प्रूफ ऑफ बिजनेस सिलेक्ट करना होगा। फिर आपसे राज्य (कुछ मामलों में नहीं) और जीएसटी/लाइसेंस नंबर आदि मांगा जाएगा। उसके बाद नीचे लिखे Next पर क्लिक करना होगा। उसके बाग आगे की प्रॉसेस होगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article