बिजनेस

कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने रिलायंस रिटेल में किया 8,278 करोड़ रु का निवेश, ईशा अंबानी ने कही बड़ी बात

QIA Invested In Reliance Retail: 2020 में, रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने अलग-अलग वैश्विक निवेशकों को हिस्सेदारी बेचकर 47,265 करोड़ रुपये जुटाए थे। तब, यह निवेश 4.21 लाख करोड़ रुपये के प्री-मनी इक्विटी वैल्यू पर किया गया था।

Image

क्यूआईए ने रिलायंस रिटेल में निवेश किया

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • QIA ने किया रिलायंस रिटेल में निवेश
  • लगभग 1 फीसदी हिस्सेदारी के लिए किया निवेश
  • रिलायंस रिटेल के पास 18500 स्टोर्स का नेटवर्क

QIA Invested In Reliance Retail: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने ऐलान किया है कि कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (Qatar Investment Authority) या क्यूआईए इसकी सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स (Reliance Retail Ventures) में 8,278 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश के तहत रिलायंस रिटेल वेंचर्स की प्री-मनी इक्विटी वैल्यू 8.28 लाख करोड़ रुपये है। क्यूआईए द्वारा किया जाने वाला निवेश लगभग 1% हिस्सेदारी के बराबर होगा।

2020 में जुटाए थे 47265 करोड़ रु

2020 में, रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने अलग-अलग वैश्विक निवेशकों को हिस्सेदारी बेचकर 47,265 करोड़ रुपये जुटाए थे। तब, यह निवेश 4.21 लाख करोड़ रुपये के प्री-मनी इक्विटी वैल्यू पर किया गया था। बिजनेस ग्रोथ और विस्तार ने रिटेल कंपनी की वैल्यूएशन को लगभग दोगुना कर दिया है। इसके साथ ही रिटेल कारोबार आरआईएल की एसओटीपी (सम-ऑफ-द-पार्ट्स) वैल्यूएशन का सबसे बड़ा हिस्सा बन गया है।

18500 स्टोर्स का नेटवर्क

किराना, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और लाइफस्टाइल, और फार्मास्युटिकल खपत बास्केट में 18,500 से अधिक स्टोर और डिजिटल कॉमर्स प्लेटफार्मों के इंटीग्रेटेड ओमनीचैनल नेटवर्क के साथ, रिलायंस रिटेल भारत की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती रिटेल चेन को ऑपरेट करती है।

रिटेल सेक्टर में आएगा बदलाव

क्यूआईए के निवेश पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स की निदेशक ईशा मुकेश अंबानी ने कहा कि हम क्यूआईए के ग्लोबल एक्सपीरियंस और वैल्यू क्रिएशन के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड से फायदा उठाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि हम रिलायंस रिटेल वेंचर्स को एक वर्ल्ड क्लास इंस्टिट्यूशन के रूप में डेवलप कर रहे हैं, जिससे भारतीय रिटेल सेक्टर में बदलाव आएगा।

पिछले महीने रिपोर्ट्स सामने आई थी कि क्यूआईए रिलायंस रिटेल में करीब 8266 करोड़ रु का निवेश करने पर विचार कर रहा है। अनुमान था कि 28 अगस्त को रिलायंस की एजीएम में क्यूआईए के निवेश का ऐलान किया जा सकता है। मगर ये पहले ही कर दिया गया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article