बिजनेस

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट,जानें नए रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 05:23 PM IST

Gold and Silver Price Today: महंगाई को देखते हुए फेड रिजर्व ने एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत दिए हैं। इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

Image

सोने और चांदी की कीमतों लगातार गिरावट

Gold and Silver Price Today:वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का असर सोमवार को भारत में भी दिखा है। सोने की कीमतों में 185 रुपये और चांदी की कीमतों में 798 रुपये की गिरावट हुआ है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 185 रुपये की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 55,520 रुपये और चांदी की कीमतें 798 रुपये गिरकर प्रति किलोग्राम 63,227 रुपये पर बंद हुई।

इंटरनेशनल मार्केट में गिरी कीमतें

एचडीएफसी सिक्योरिटीज वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,811 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 20.75 डॉलर प्रति औंस रह गई। जिसका असर कीमतों पर दिखा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 185 रुपये की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 55,520 रुपये और चांदी की कीमतें 798 रुपये गिरकर प्रति किलोग्राम 63,227 रुपये पर बंद हुई।

इसलिए गिरावट

कीमतों में जारी गिरावट पर रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने बताया कि हाल में ज्यादा महंगाई दर के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा वर्ष की पहली छमाही में ब्याज दरों में वृद्धि जारी रखे जाने की संभावनाओं से कॉमेक्स में सोने की कीमतें , सोमवार को एशियाई कारोबार में दो माह के सबसे निचले स्तर तक चली गईं।

इसके पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,705 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। जबकि चांदी की कीमत भी 798 रुपये लुढ़ककर 63,227 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article