बिजनेस

Dhirubhai-Kokilaben Marriage: अनंत के दादा-दादी की कैसे हुई थी शादी, क्या अंबानी परिवार ने तब भी मचाया था धमाल

Dhirubhai Ambani Kokilaben Ambani Wedding Cost: धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन की शादी 1955 में हुई थी। रिलायंस की शुरुआत करने से पहले ही धीरूभाई शादी के बंधन में बंध गए थे।

Image

धीरूभाई अंबानी कोकिलाबेन अंबानी की शादी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बेहद कम खर्च में हुई थी धीरूभाई अंबानी की शादी
  • रिलायंस की शुरुआत करने से पहले ही की थी शादी
  • 1 मार्च से शुरू होगी अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी

Dhirubhai Ambani Kokilaben Ambani Wedding Cost: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जुलाई में राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अनंत रिलायंस के एनर्जी बिजनेस को संभालते हैं। शादी से पहले उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी पर ही 1000 करोड़ रु से अधिक खर्च होने की खबर है, जिसमें करीब 1000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। मगर क्या आप जानते हैं कि अनंत अंबानी के दादा धीरूभाई अंबानी की शादी काफी कम खर्चीली थी। धीरूभाई और कोकिलाबेन की शादी 1955 में हुई थी। रिलायंस की शुरुआत करने से पहले ही धीरूभाई शादी के बंधन में बंध गए थे। आगे जानिए धीरूभाई की शादी से जुड़ी दिलचस्प जानकारी।

ये भी पढ़ें -

कोकिलाबेन को लिखते थे लेटर

रिपोर्ट्स के अनुसार धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन की मुलाकात तब हुई जब वे दोनों टीनएज थे। धीरूभाई यमन से मुंबई आए और अपना खुद का बिजनेस शुरू किया। उसके बाद उन्होंने कोकिलाबेन के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्हों स्वीकार कर लिया।

1955 में एक छोटे से समारोह में उनकी शादी हो गई और कोकिलाबेन के सहयोग से धीरूभाई की बिजनेस के सफर में आगे बढ़ते रहे।

Dhirubhai Ambani Kokilaben Ambani

धीरूभाई अंबानी कोकिलाबेन अंबानी

बिजनेस के लिए कोकिलाबेन से लेते सलाह

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार कोकिलाबेन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे जब किसी प्रोजेक्ट में व्यस्त होते और किसी दूसरे शहर जाते तो उस शहर के बारे में कोकिलाबेन को जानकारी जुटाने का काम सौंपते।

धीरूभाई खुद एक कामयाब बिजनसमैन होने के बावजूद बिजनेस प्रोजेक्ट में अपनी पत्नी की सलाह जरूर लेते। नये प्रोजेक्ट पर वे पत्नी से चर्चा करते थे। पत्नी की राय लेने के बाद ही धीरूभाई उस प्रोजेक्ट में आगे बढ़ते।

anant ambani radhika merchant pre wedding

अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट की शादी

अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी पर खर्च

रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी पर 1000 करोड़ रु से अधिक खर्च हो सकते हैं। अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में करीब 1000 मेहमान आएंगे, जिनमें बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, रिशद प्रेमजी, और मॉर्गन स्टेनली के सीईओ टेड पिक समेत कई अरबपति शामिल होंगे।

Dhirubhai Ambani Kokilaben Ambani Wedding Cost

धीरूभाई अंबानी कोकिलाबेन अंबानी की प्री-वेडिंग

ईशा अंबानी की शादी पर खर्च हुए 700 करोड़ रु

मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी पर 700 करोड़ रु खर्च हुए थे। दिसंबर 2018 में ईशा अंबानी की शादी पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article