बॉलीवुड

Anant and Radhika Pre wedding Ceremony: अन्नदान सेरेमनी में अनंंत-राधिका ने मेहमानों को परोसा खाना, सादगी देख बलाएं ले रहे हैं लोग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 29, 2024, 12:16 PM IST

Anant and Radhika Pre wedding Ceremony (अनंत और राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी): अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत से पहले अन्न दान सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी में अनंत और राधिका ने अपने हाथ से लोगों को खाना परोसा। सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कपल का प्री वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू होने वाला है।

Image

Anany Ambani and Radhika Merchant (credit pic: Instagram)

Anant and Radhika Pre wedding Ceremony (अनंत और राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी) : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अनंत और राधिका की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अनंत और राधिका की शादी का प्री वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू होने वाला है। इससे पहले कपल ने अन्नदान सेरेमनी होस्ट की। अन्न दान सेरेमनी से अनंत और राधिका की पहली झलक सामने आई हैं। दोनों लोगों को खाना परसोते हुए नजर आए। इस सेरेमनी में मुकेश अंबानी भी मौजूद रहें। अंबानी परिवार ने अनंत और राधिका के प्री वेडिंग सेरेमनी के जश्न से पहले जामनगर के गांवों वालों की अन्न सेवा की।

ये भी पढ़ें- Anant-Radhika Pre Wedding Live Updates

अंबानी परिवार ने खुद परोसा लोगों को खाना

अन्न सेवा का कार्यकर्म प्री वेडिंग फंक्शन से पहले तक चलेगा। इसके कार्यकर्म के तहत 51000 लोगों को खाना खिलाया जाएगा अन्न दान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अन्न दान सेवा में राधिका और अनंत खुद से लोगों को खाना परसोते नजर आए। मुकेश अंबानी ने लोगों का हाथ जोड़कर स्वागत किया। राधिका और अनंत ने इस इवेंट के दौरान पैपराजी को पोज दिया और उनसे बात भी की।

शादी के प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होंगे ये स्टार्स

अंनत और राधिका की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल होंगे। सलमान खान, कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना से लेकर रिहाना तक शामिल होंगे। कुछ दिनों पहले ही अनंत और राधिका की शादी का कार्ड वायरल हुआ था। शादी के प्री वेडिंग फंक्शन 1 से 8 मार्च चक चलेंगे। ये इस साल का सबसे ग्रैंड इवेंट होने वाला है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article