बिजनेस

हाजमोला और Odomos को पावर ब्रांड बनाएगी Dabur, च्यवनप्राश-पुदीन हरा के बराबर बढ़ाएगी कारोबार

Dabur Hajmola & Odomos: डाबर के सीईओ मोहित मल्होत्रा ने पिछले सप्ताह निवेशक बैठक में कहा कि इस समय डाबर के पास 17 ब्रांड हैं जो 100 करोड़ रुपये से अधिक के हैं, लेकिन ये 500 करोड़ रुपये से कम के हैं।

Image

डाबर हाजमोला और ओडोमोस को बनाएगी पावर ब्रांड

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • डाबर देगी हाजमोला-ओडोमॉस पर ध्यान
  • पावर ब्रांड कैटेगरी में करेगी शामिल
  • फिलहाल पोर्टफोलियो में 9 अलग-अलग पावर ब्रांड शामिल

Dabur Hajmola & Odomos: रोजमर्रा के इस्तेमाल में जो चीजें आती हैं, उनमें फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) कहा जाता है। डाबर (Dabur) देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक है, जिसके ब्रांड पोर्टफोलियो में कई चीजें हैं। अब डाबर अपने पाचक ब्रांड हाजमोला (Hajmola) और मच्छर भगाने वाले ब्रांड ओडोमॉस (Odomos) का विस्तार कर रही है। इसका इरादा इन्हें अपने 'पावर ब्रांड' की लिस्ट में शामिल करने का है। डाबर के एफएमसीजी प्लेटफॉर्म में इस समय 9 अलग-अलग पावर ब्रांड शामिल हैं। इनमें से आठ भारत में और एक विदेशी बाजार में है। इनका कंपनी की कुल बिक्री में 70 प्रतिशत योगदान है।

100 करोड़ के 17 ब्रांड

डाबर के सीईओ मोहित मल्होत्रा ने पिछले सप्ताह निवेशक बैठक में कहा कि इस समय डाबर के पास 17 ब्रांड हैं जो 100 करोड़ रुपये से अधिक के हैं, लेकिन ये 500 करोड़ रुपये से कम के हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास 17 ब्रांड हैं, जो 100-500 करोड़ रुपये के दायरे में हैं। भविष्य इन्हीं ब्रांड का है और हम इनका विस्तार करेंगे। यदि आप पांच साल पहले देखें, तो ये सभी 100 करोड़ रुपये से कम कीमत के ब्रांड थे।

किन ब्रांडों का होगा विस्तर

मल्होत्रा ने कहा कि डाबर उन ब्रांड का विस्तार करेगी, जिनकी पहले से ही बाजार में अच्छी पहुंच है। उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए हाजमोला है, जिसे हम एक पावर ब्रांड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, यह अभी उस पैमाने तक नहीं पहुंची है। अभी यह हमारे लिए 350-400 करोड़ रुपये का ब्रांड है। हम इसे पावर ब्रांड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कंपनी ओडोमॉस के लिए भी इस तरह की योजना बना रही है।

कौन-कौन से हैं पावर ब्रांड

इस समय डाबर का 75 फीसदी रेवेन्यू घरेलू कारोबार से आता है। इसका घरेलू कारोबार आठ पावर ब्रांडों पर फोकस करता है। इनमें डाबर च्यवनप्राश, डाबर हनी, डाबर हनीटस, डाबर पुदीन हरा, डाबर लाल तेल, डाबर आंवला, डाबर रेड पेस्ट और रियल शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article