बिजनेस

कार और घर खरीदना हुआ आसान, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लोन पर घटा दी ब्याज दर

Bank Of Maharashtra Cuts Loan Rate: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई एमसीएलआर की दरें 10 अगस्त से लागू हो गई हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक ने 10 अगस्त, 2023 को लगातार तीसरी बार नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया।

Image

बैंक ऑफ महाराष्ट्र होम और कार लोन

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाईं होम लोन ब्याज दरें
  • प्रॉसेसिंग फीस में भी छूट
  • एमसीएलआर रेट में किया इजाफा

Bank Of Maharashtra Cuts Loan Rate: सरकारी बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने अपने ग्राहकों को ब्याज दरों में कटौती का तोहफा दिया है। बैंक ने होम और कार लोन पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत तक की कटौती की। इसके अलावा बैंक ने प्रॉसेसिंग फीस को भी माफ करने का ऐलान किया है।

इस कटौती के साथ बैंक ऑफ महाराष्ट्र की होम लोन ब्याज दर अब मौजूदा 8.60 प्रतिशत की जगह 8.50 प्रतिशत होगी। वहीं दूसरी ओर कार लोन की ब्याज दर को 0.20 प्रतिशत सस्ता कर 8.70 प्रतिशत कर दिया गया है।

कब से लागू होंगी नई दरें

बैंक ने एक बयान में कहा कि नई दरें 14 अगस्त से प्रभावी हैं। बैंक ने कहा कि कम ब्याज दरों और प्रॉसेसिंग फीस में छूट के दोहरे लाभ से ग्राहकों को वित्तीय बोझ कम करने में मदद मिलेगी। इससे पहले, बैंक ने अपने उड़ान अभियान के तहत एजुकेशन लोन (Education Loan) और गोल्ड लोन (Gold Loan) जैसी अन्य रिटेल स्कीमों के लिए प्रॉसेसिंग फीस माफ कर दी थी।

बढ़ाई है एमसीएलआर

जहां एक तरफ बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम लोन और कार लोन की दरें घटाई हैं। वहीं दूसरी ओर बैंक ने 11 अगस्त को एमसीएलआर (Marginal Cost of Funds based Lending Rate) बढ़ाई है।

  • ओवरनाइट : 7.90% से बढ़ाकर 8.00%
  • एक माह : 8.10% से बढ़ाकर 8.20%
  • तीन माह : 8.30% से बढ़ाकर 8.30%
  • छह महीने : 8.40% से बढ़ाकर 8.50%
  • एक वर्ष : 8.50% से बढ़ाकर 8.60%

10 अगस्त से लागू

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई एमसीएलआर की दरें 10 अगस्त से लागू हो गई हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक ने 10 अगस्त, 2023 को लगातार तीसरी बार नीतिगत दर (Repo Rate) को अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article