बिजनेस

HDFC बैंक ने महंगा किया लोन, जानें अब कितना महंगा हुआ ब्याज चुकाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2023, 10:34 AM IST

HDFC Bank hikes lending rates: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर दिया है। HDFC बैंक ने कुछ अवधियों पर फंड बेस्ड लेंडिग रेट (MCLR) की बेंचमार्क मार्जिनल कॉस्ट में 15 बेस प्वाइंट तक का इजाफा कर दिया है।

Image

HDFC बैंक

Photo : iStock

HDFC Bank hikes lending rates: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर दिया है। HDFC बैंक ने कुछ अवधियों पर फंड बेस्ड लेंडिग रेट (MCLR) की बेंचमार्क मार्जिनल कॉस्ट में 15 बेस प्वाइंट तक का इजाफा कर दिया है। बैंक के इस फैसले के बाद HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए लोन चुकाना पहले के मुकाबले ज्यादा महंगा हो जाएगा। वहीं बैंक के ग्राहकों पर अब महंगी मंथली EMI का बोझ भी बढ़ जाएगा। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक बढ़ी हुई MCLR की यह नई रेट्स 7 अगस्त 2023 से प्रभावी भी हो गई हैं।

एचडीएफसी बैंक ऋण ब्याज दरेंबैंक की वेबसाइट के मुताबिक, ओवरनाइट एमसीएलआर अब 8.35% है। एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.45% है और तीन महीने और छह महीने के लिए एमसीएलआर 8.70% और 8.95% होगी। एक साल का एमसीएलआर, जो कई उपभोक्ता लोन से जुड़ा है, अब 9.10% होगा, दो साल का एमसीएलआर 9.15% होगा और तीन साल का एमसीएलआर 9.20% होगा।

एचडीएफसी बैंक की एमसीएलआर की नई दरें

  • ओवरनाइट 8.35%
  • 1 महीने पर 8.45%
  • 3 महीने पर 8.70%
  • 6 महीने पर 8.95%
  • 1 वर्ष पर 9.10%
  • 2 वर्ष पर 9.15%
  • 3 वर्ष पर 9.20%

एमसीएलआर क्या है?

सामान्य शब्दों में, एमसीएलआर वह न्यूनतम ब्याज दर है जो बैंकों को किसी खास लोन के लिए वसूलना होता है। एमसीएलआर उधार दरों के बेंचमार्क या निचली सीमा के रूप में काम करता है। इसका मतलब यह है कि बैंक पर्सनल लोग, कार लोन, होम लोन और एजुकेशन लोन जैसे अन्य लोन की पेशकश में एमसीएलआर दरों से नीचे नहीं जा सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article