बिजनेस

Nirmala Sitharaman Exclusive: चुनाव के हिसाब से नहीं था यह बजट, लोगों की उम्मीदों के मुताबिक जुलाई में होगा पेश, बोलीं वित्त मंत्री

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 3, 2024, 01:13 PM IST

Nirmala Sitharaman Exclusive Interview: अंतरिम बजट पेश करने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्सक्लूसिव बातचीत में टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से कहा कि चुनाव के बाद जब नई सरकार का गठन होगा तब जुलाई में लोगों की उम्मीदों के मुताबिक बजट पेश करेगी।

Nirmala Sitharaman Exclusive Interview: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने एक्सक्लूसिव बातचीत की। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि 1 फरवरी को पेश होने वाला अंतरिम बजट देश को अगले 5 साल के लिए दिशा देने वाला होना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि चुनाव पूर्व बजट लोकलुभावन क्यों नहीं आया? इस पर सीतारमण ने कहा कि चुनाव पूर्व बजट के बारे में कभी अलग विचार नहीं आया। यानी चुनाव को देखकर बजट तैयार नहीं किया गया।

अंतरिम बजट में नहीं होती शानदार घोषणाएं

सीतारमण ने कहा कि हमने चुनाव के लिए अंतरिम बजट का इस्तेमाल नहीं किया। अंतरिम बजट में दिशा-निर्धारण का एक तत्व है। लोगों की उम्मीदों के सवाल पर सीतारमण ने दिसंबर में दिए गए अपने बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अंतरिम बजट में कोई शानदार घोषणाएं नहीं होंगी।

जुलाई में आएगा लोगों की उम्मीदों के अनुरूप बजट

लोगों की उम्मीदों पर बोलते हुए सीतारमण ने कहा कि ऐसी उम्मीदें तब साकार होंगी जब नई सरकार जुलाई में बजट पेश करेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश अंतरिम बजट में जहां सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने पर फोकस किया। वहीं मोदी सरकार का फोकस डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर पर है।

बेरोजगारी के सवाल पर वित्त मंत्री ने कही ये बात

बेरोजगारी पर उन्होंने कहा कि यह अंतरिम बजट है। इसमें ज्यादा घोषणाएं नहीं हो सकती। अगर इसमें कुछ घोषणा की जाती तो विपक्ष कहता कि यह चुनाव के लिए बजट तैया किया गया है। हमने इसका उपयोग चुनाव के लिए नहीं किया। लेकिन इसमें डायरेक्शन सेटिंग है। जुलाई के बजट में हम इस पर सोच लेंगे। देश के विकास को ध्यान रखते हुए यह बजट तैयार किया गया।

मिडिल क्लास के लिए जुलाई होगा ऐलान

मिडिल क्लास के हित के सवाल पर उन्होंने कहा कि जुलाई सबके हित के बारे में सुनेंगे। हमने अंतरिम बजट में अगले 5 साल 10 साल को लेकर एक झलक पेश किया है। जुलाई के बजट में सब कुछ पर विमर्श होगा। हालांकि सभी का ध्यान रखा गया।

यूपीए सरकार से तुलना करना गलत

यूपीए सरकार के 10 साल की ग्रोथ रेट मोदी सरकार के 10 साल की ग्रोथ रेट की तुलना में बेहतर थी प्रति व्यक्ति आय में भी मोदी सरकार से बेहतर थी यूपीए सरकार, इस सवाल पर सीतारमण ने कहा कि ये तुलना उचित नहीं है, कोविड महामारी में अर्थव्यवस्था को झटका लगा, लेकिन हम उससे उबर कर आगे बढ़ रहे हैं। रिवकरी पूरी तरह से हुई है। अगले 5 साल में सस्टेनेबल ग्रोथ होगा। भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article