बिजनेस

budget 2023 defense sector highlights: 10 बिंदुओं में समझें रक्षा सेक्टर को क्या मिला

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 1, 2023, 03:11 PM IST

budget 2023 highlights Defense sector: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा सेक्टर में 5.93 लाख करोड़ बजट आवंटित किया है।

Image

बजट 2023 में रक्षा सेक्टर के लिए क्या है खास

budget 2023 defense sector highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 पेश कर दिया है। इस बजट में देश की सुरक्षा के लिए कितना 5.93 लाख करोड़ आवंटित किया गया है। अगर रक्षा बजट की बात करें तो पिछले साल की तुलना 13 फीसद की बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने नए हथियारों की खरीद, सशस्त्र बलों के माडर्नाइजेशन के साथ साथ रक्षा क्षेत्र से जुड़े आधारभूत और आत्मनिर्भर भारत पर खासा जोर दिया गया है। जानकारों का कहना है कि पूर्वोत्तर सीमा पर करीब 2 साल से जो गतिरोध की स्थित बनी हुई है उस नजरिए से अहम माना जाना जा रहा है। अगर पिछले बजट की बात करें तो रक्षा बजट 5.25 लाख करोड़ का आवंटित किया गया था।

2023 में 5.93 लाख करोड़ का आवंटन

अगर 2022 की बात करें तो 5.25 लाख करोड़ के बजट में 1.52 लाख करोड़ रुपए रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए दिए गए थे। सरकार ने खासा जोर दिया था कि आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए 68 फीसद से अधिक बजट को घरेलू कंपनियों से खरीद पर जोर दिया गया था। देश के कुल बजट का करीब 13 फीसद और जीडीपी का करीब 2.9 फीसद था।भारतीय रक्षा बजट 2023-24, करीब 80 अरब डॉलर, ईरान करीब 24 अरब डॉलर और पाकिस्तान का करीब 8 अरब डॉलर है।

10 बिंदुओं में समझें रक्षा बजट

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूंजीगत व्यय के लिए कुल 1.62 लाख करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं जिसमें नए हथियार, विमान, युद्धपोत और अन्य सैन्य हार्डवेयर खरीदना शामिल है।
  • 2023-24 के बजट दस्तावेजों के अनुसार राजस्व व्यय के लिए 2,70,120 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है.
  • राजस्व व्यय में रक्षा कर्मियों के वेतन भुगतान और प्रतिष्ठानों के रखरखाव पर खर्च शामिल है।
  • केंद्रीय बजट 2023-24 में, रक्षा मंत्रालय (सिविल) के लिए पूंजी परिव्यय 8,774 करोड़ रुपये आंका गया है।
  • पूंजी परिव्यय के तहत 13,837 करोड़ रुपये की राशि अलग रखी गई है।
  • पेंशन व्यय के लिए अलग से 1,38,205 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।
  • पेंशन परिव्यय सहित कुल राजस्व व्यय 4,22,162 करोड़ रुपये अनुमानित है।
  • बजट दस्तावेजों के अनुसार, रक्षा बजट का कुल आकार 5,93,537.64 करोड़ रुपये है।
  • बजट 2023 के तहत, वित्त मंत्री ने घोषणा की कि अग्निवीर कॉर्पस फंड से 'अग्नीवीरों' द्वारा प्राप्त भुगतान को करों से मुक्त करने का प्रस्ताव है।
  • पिछले साल पूंजीगत खरीद बजट का 68 फीसदी घरेलू रक्षा उद्योग के लिए निर्धारित किया गया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा

केंद्रीय बजट 2023-24 से देश में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है जो हमें कुछ वर्षों के भीतर $5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था और 'शीर्ष तीन' अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर ले जाएगा। आयकर छूट की सीमा में 7 रुपये की वृद्धि लाख और कई अन्य कर संबंधी सुधारों से वेतनभोगी व्यक्तियों और सेवानिवृत्त लोगों सहित मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। मैं वित्त मंत्री को बधाई देता हूं और इस जनहितैषी निर्णय को लेने के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं। बजट विकास और कल्याणकारी नीतियों का समर्थन करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है जो छोटे व्यवसायों के मालिकों, किसानों और पेशेवरों सहित समाज के सभी वर्गों को समान रूप से लाभान्वित करेगा।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article