बिजनेस

BLS E-Services IPO: बीएलएस ई-सर्विसेज IPO को मिला जोरदार सब्सक्रिप्शन, GMP दे रहा तगड़ें रिटर्न के संकेत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 5, 2024, 12:17 PM IST

BLS E-Services IPO: बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ लिस्टिंग की तारीख मंगलवार 6 फरवरी 2024 है। आईपीओ के अलॉटमेंट को शुक्रवार 2 फरवरी को फाइनल किया गया है।

Image

BLS E-Services IPO: बीएलएस ई-सर्विसेज IPO को मिला जोरदार सब्सक्रिप्शन, GMP दे रहा तगड़ें रिटर्न के संकेत

BLS E-Services IPO: बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ के लिए जिन लोगों ने आवेदन किया था वह केफिन टेक पर लॉग इन करके अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। बता दें कि बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ लिस्टिंग की तारीख मंगलवार 6 फरवरी 2024 है। आईपीओ के अलॉटमेंट को शुक्रवार 2 फरवरी को फाइनल किया गया है। जिन व्यक्तियों को शेयर नहीं दिए गए उनके लिए रिफंड प्रक्रिया की शुरू है। जिन लोगों को अलॉट किया गया है उन्हें उसी दिन उनके शेयर उनके डीमैट खातों में मिल गए होंगे।

बीएलएस ई-सर्विसेज जीएमपी टुडे

बीएलएस ई-सर्विसेज IPO ग्रे मार्केट में ₹159 प्रीमियम पर है। रिपोर्ट के मुतबिक, आईपीओ प्राइस बैंड के अपर सर्किट और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए बीएलएस ई-सर्विसेज शेयर प्राइस की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹294 प्रति शेयर हो सकती है। जो आईपीओ कीमत ₹135 से 117.78% अधिक है।

कितना मिला सब्सक्रिप्शन

बीएसई आंकड़ों के मुताबिक, बोली लगाने के तीन दिनों में बीएलएस ई-सर्विसेज IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस से पता चलता है कि आईपीओ को 162 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ में लिस्टेड कारोबार बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज की सहायक कंपनी द्वारा 2,30,30,000 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल हैं। बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ में बिक्री के लिए कोई कंपोनेंट नहीं है। बुक रनिंग लीड मैनेजर (बीआरएलएम) के परामर्श से, बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ ने ₹125 प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर नकद के लिए 11,00,000 इक्विटी शेयरों के निजी प्लेसमेंट के माध्यम से प्री-आईपीओ प्लेसमेंट आयोजित किया जो कुल ₹1,375 लाख था। इक्विटी शेयरों के फ्रेश-इश्यू का साइज घटाकर 2,30,30,000 इक्विटी शेयर कर दिया गया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article