बिजनेस

Air India Revival: टाटा ने कर ही दिया एयर इंडिया का कायापलट, 2 साल में 249% बढ़ी कमाई

Air India Revival Under Tata Group: टाटा ने एयर इंडिया को काफी हद तक पटरी पर ला दिया है। दरअसल इन 2 सालों में एयर इंडिया के यात्रियों की संख्या में सालाना 33 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं इसकी कमाई 249 फीसदी बढ़ी है।

Image

एयर इंडिया की इनकम 250 फीसदी बढ़ी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एयर इंडिया की इनकम 250% बढ़ी
  • बीते 2 सालों से टाटा के कंट्रोल में है एयरलाइन
  • विमानों की संख्या भी बढ़ी

Air India Revival Under Tata Group: अक्टूबर 2021 में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को फिर से प्रॉफिट में लाने और इसकी कायापलट करने के इरादे के साथ खरीदा था। एयर इंडिया को फिर से पटरी पर लाने टाटा ग्रुप से उम्मीदें बहुत अधिक थीं। उस डील के 4 महीने बाद जनवरी 2022 में टाटा ने औपचारिक रूप से एयर इंडिया का मैनेजमेंट संभाला। अब टाटा ग्रुप के हाथ में एयर इंडिया के 2 साल पूरे हो गए हैं। दो साल बाद एयर इंडिया के रेवेन्यू से पता लगता है कि टाटा ने एयर इंडिया को काफी हद तक पटरी पर ला दिया है। दरअसल इन 2 सालों में एयर इंडिया के यात्रियों की संख्या में सालाना 33 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं इसकी कमाई 249 फीसदी बढ़ी है।

ये भी पढ़ें -

एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों की संख्या भी बढ़ी

एयर इंडिया के साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों की भी संख्या बढ़ी है, जो कि एयर इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है। इसके यात्रियों की संख्या में सालाना 30 फीसदी का इजाफा हुआ है, जबकि इसकी इनकम 148 फीसदी बढ़ी है।

टाटा ग्रुप के हाथ में कंट्रोल आने के बाद फ्लाइट भरने के मामले में एयर इंडिया ने 85% और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 83% की ग्रोथ हासिल की है। एयर इंडिया के कर्मचारियों की संख्या FY24 में 65% बढ़कर 18400 हो गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस में अब 6200 से अधिक कर्मचारी हैं।

विमानों का संख्या बढ़ी

एयर इंडिया के विमानों की संख्या 50% बढ़कर 117 हो गई है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास भी 63 विमान हैं। एयर इंडिया 45 घरेलू और 39 इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस के फ्लाइट ऑपरेट कर रही है। एयर इंडिया को 72 और विमान मिलने हैं, जबकि कंपनी 81 विमानों को अपग्रेड करेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article