Tata Group To Invest In Karnataka: टाटा ग्रुप की कंपनियां एयर इंडिया और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) ने कर्नाटक में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में 2,300 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इससे करीब 1,650 लोगों को रोजगार मिलेगा। सोमवार को आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और बड़े एवं मझोले उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर के समय उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -
बेंगलुरु को एविएशन हब बनाने की योजना
आधिकारिक बयान के अनुसार, एयर इंडिया एक मैंटेनेंस रिपेयर एंड ओवरहॉल (एमआरओ) प्लांट स्थापित करने और बेंगलुरु को दक्षिण भारत में एविएशन हब बनाने की योजना बना रही है। बयान में कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 1,300 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे 1,200 लोगों का डायरेक्ट रोजगार मिलेगा।
कहां लगेंगे ये प्रोजेक्ट
टीएएसएल कुल 1,030 करोड़ रुपये के निवेश के साथ तीन प्रोजेक्ट स्थापित करने की योजना बना रही है। बयान में कहा गया है कि ये सभी प्रोजेक्ट भारत में अपनी तरह की पहले प्रोजेक्ट होंगे। ये बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और कोलार में स्थित होंगे। ये कर्नाटक के एयरोस्पेस और रक्षा परिवेश तंत्र को और मजबूत करेंगी।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इन निवेशों से राज्य में लगभग 1,600 से अधिक डायरेक्ट नौकरियां और 25,000 से अधिक इनडायरेक्ट नौकरियां क्रिए होने का अनुमान है।
