ऑटो न्यूज़

Maruti Victoris: एक्स-शोरूम नहीं, यहां देखें LXI CNG से लेकर पेट्रोल तक सभी मॉडल की ऑनरोड प्राइस

Maruti Victoris On-Road Price: कंपनी ने Victoris की शुरुआती कीमत 10.5 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) रखी है। इसके साथ एक सब्सक्रिप्शन मॉडल भी पेश हुआ है। अभी तक आपको सिर्फ एक्स-शोरूम प्राइस के बारे में ही मालूम था आइए हम सभी मॉडल की ऑनरोड प्राइस के बारे में जानते हैं...

Image

Maruti Victoris on road price/Photo-Maruti

Maruti Victoris Price in India: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में अपनी नई मिडसाइज एसयूवी Maruti Victoris को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 10.5 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) रखी है।

मारुति ने Victoris को सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत भी उपलब्ध कराया है। इस प्लान की शुरुआती मासिक कीमत 27,707 रुपये है, जिसमें वाहन की कीमत, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, मेंटेनेंस और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

मारुति की Victoris का सीधा मुकाबला मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में मौजूद Hyundai Creta, Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder, MG Astor और Honda Elevate से होगा। यह कंपनी की Grand Vitara के बाद इस सेगमेंट में दूसरी पेशकश है।

फीचर्स और डिजाइन

Victoris के टॉप वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट्स, फॉग लाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, 17-इंच एलॉय व्हील्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। इंटीरियर में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबियंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मौजूद है।

इंजन और गियरबॉक्स विकल्प

Victoris में ग्राहकों के लिए तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं जिनमें 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल (103hp), 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (116hp) और 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG (89hp) शामिल हैं। गियरबॉक्स विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल (CNG), e-CVT (स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड) और 5-स्पीड मैनुअल व 6-स्पीड ऑटोमैटिक (माइल्ड-हाइब्रिड) शामिल हैं। टॉप वेरिएंट्स में ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) का विकल्प भी मिलता है।

माइलेज

मारुति Victoris की ईंधन क्षमता भी इसे खास बनाती है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ 28.56 kmpl और CNG के साथ 27.02 km/kg और माइल्ड हाइब्रिड के साथ 21.18 kmpl (MT), 21.06 kmpl (AT) और 19.07 kmpl (AWD AT) की माइलेज मिलेगी।

सुरक्षा और रेटिंग

मारुति Victoris को सुरक्षा के लिहाज से बेहद मजबूत बनाया गया है। यह कंपनी की पहली कार है जिसमें लेवल-2 ADAS तकनीक उपलब्ध है। इसमें छह एयरबैग, ABS विद EBD, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं। खास बात यह है कि Victoris को भारत NCAP और ग्लोबल NCAP दोनों में ही 5-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग प्राप्त हुई है।

Maruti Victoris के सभी वेरिएंट की कीमत

S-CNG Manual

वेरिएंटएक्स-शोरूम प्राइसऑन-रोड प्राइस
Victoris LXI CNG MT 2W₹11,49,900₹13,55,570
Victoris VXI CNG MT 2W₹12,79,900₹15,05,070
Victoris ZXI CNG MT₹14,56,900₹17,08,620
STRONG HYBRID Automatic
वेरिएंटएक्स-शोरूम प्राइसऑन-रोड प्राइस
Victoris VXI STRONG HYBRID₹16,37,900₹19,49,704
Victoris ZXI STRONG HYBRID₹17,79,900₹20,97,354
Victoris ZXI (O) STRONG HYBRID₹18,38,900₹21,58,744
Victoris ZXI+ STRONG HYBRID₹19,46,900₹22,71,064
Victoris ZXI+ (O) STRONG HYBRID₹19,98,900₹22,25,144

PETROL Automatic

वेरिएंटएक्स-शोरूम प्राइसऑन-रोड प्राइस
Victoris VXI AT 2W₹13,35,900₹15,69,470
Victoris ZXI AT₹15,12,900₹17,73,020
Victoris ZXI (O) AT₹15,63,900₹18,31,670
Victoris ZXI+ (O) AT [ADAS]₹17,76,900₹20,76,620
Victoris ZXI+ AT ALLGRIP [ADAS]₹18,63,900₹21,76,670
Victoris ZXI+ (O) AT ALLGRIP [ADAS]₹19,21,900₹22,43,370
PETROL Manual
वेरिएंटएक्स-शोरूम प्राइसऑन-रोड प्राइस
Victoris LXI MT 2W₹10,49,900₹12,40,570
Victoris VXI MT₹11,79,900₹13,90,070
Victoris ZXI MT₹13,56,900₹15,93,620
Victoris ZXI (O) MT₹14,07,900₹16,52,270
Victoris ZXI+ MT₹15,23,900₹17,35,670
Victoris ZXI+ (O) MT₹15,81,900₹18,52,370
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article