ऑटो न्यूज़

खुशखबरी: अब आर्मी कैंटीन में भी मिलेंगी ये दो कारें, 119 कैंटीन और 1,871 सब-आउटलेट से खरीद सकेंगे सेना के जवान

यह सुविधा देशभर में फैले KPKB नेटवर्क के ज़रिए उपलब्ध होगी, जिसमें 119 मुख्य कैंटीन और 1,871 सब-आउटलेट शामिल हैं। इस नेटवर्क से इस समय 35 लाख से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के सदस्य जुड़े हुए हैं। बिक्री और सर्विस सपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए किया ने अपने 362 डीलरशिप भी इस योजना से जोड़े हैं, जिनमें 92 अलग-अलग वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे।

Image

Kia Syros, Carens Clavis Available For Police And Paramilitary Via KPKB Canteens/Photo-kia

किया इंडिया ने केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (KPKB) के साथ अपनी साझेदारी को और आगे बढ़ाया है। अब कंपनी ने अपनी नई एसयूवी किया सायरॉस (Syros) और हाल ही में लॉन्च की गई एमपीवी कैरेंस क्लैविस (Carens Clavis) को भी इस योजना में शामिल कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान और उनके परिवार विशेष कीमतों पर किया की सभी पेट्रोल-डीजल गाड़ियां जैसे सोनेट, सेल्टॉस और कैरेंस भी खरीद सकते हैं।

यह सुविधा देशभर में फैले KPKB नेटवर्क के ज़रिए उपलब्ध होगी, जिसमें 119 मुख्य कैंटीन और 1,871 सब-आउटलेट शामिल हैं। इस नेटवर्क से इस समय 35 लाख से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के सदस्य जुड़े हुए हैं। बिक्री और सर्विस सपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए किया ने अपने 362 डीलरशिप भी इस योजना से जोड़े हैं, जिनमें 92 अलग-अलग वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे। जीएसटी 2.0 सुधारों के बाद किया की कई गाड़ियों के दाम कम हुए हैं। सोनेट और सायरॉस जैसे छोटे एसयूवी से लेकर सेल्टॉस, कैरेंस और कैरेंस क्लैविस तक सभी मॉडल्स पर कीमतों में राहत मिली है।

बता दें कि किया Sonet और Syros दोनों ही अपनी कैटेगरी में काफी पॉपुलर कारें हैं और दोनों में कई खास फीचर्स मौजूद हैं। Kia Sonet एक कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें पेट्रोल और डीज़ल इंजन विकल्प हैं। इसके साथ मैन्युअल और स्मार्ट CVT ट्रांसमिशन मिलता है, जिससे माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर रहते हैं। इसका बाहरी लुक बोल्ड ग्रिल, LED हेडलैम्प और Alloy व्हील्स के साथ स्पोर्टी लगता है।

अंदर की बात करें तो 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएँ हैं, जो ड्राइव को आरामदायक बनाती हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESC और हिल स्टार्ट असिस्ट मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त वायरलेस चार्जिंग और Push-Button Start जैसी एडिशनल सुविधाएँ भी हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article