ऑटो न्यूज़

Ultraviolette X47 Crossover भारत में हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में दिल्ली से वृंदावन अप-डाउन

Ultraviolette X47 Crossover: बाइक में ऑफ-रोडिंग के लिए हाई हैंडलबार, नकल गार्ड्स दिए गए हैं। साथ ही कंपनी एक्सेसरीज़ जैसे पैनियर्स, ऑक्सिलरी लाइट्स आदि का विकल्प भी देगी। इसमें कास्टेड सबफ्रेम सीट दी गई है।

Image

Ultraviolette X47 Crossover/Photo- ultraviolette

अल्ट्रावॉयलेट (Ultraviolette) ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल X47 Crossover लॉन्च की है। कंपनी ने इसे शुरुआती कीमत 2.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर पेश किया है, जो बाद में बढ़कर 2.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी। इस बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 25 अक्टूबर से की जाएगी।

डिजाइन और एडिशन

पहली नजर में यह मोटरसाइकिल एक एडवेंचर टूरर लगती है। इसका हेडलाइट डिजाइन F77 से मिलता-जुलता है। इसमें एल्युमिनियम बॉडी, सिंगल-पीस सीट और विंडस्क्रीन दी गई है, जो राइडर को हवा के झोंकों से बचाती है। इसके साथ ही कंपनी ने स्पेशल डेजर्ट विंग एडिशन भी पेश किया है।

ऑफ-रोड एलिमेंट्स

बाइक में ऑफ-रोडिंग के लिए हाई हैंडलबार, नकल गार्ड्स दिए गए हैं। साथ ही कंपनी एक्सेसरीज़ जैसे पैनियर्स, ऑक्सिलरी लाइट्स आदि का विकल्प भी देगी। इसमें कास्टेड सबफ्रेम सीट दी गई है।

फीचर्स

UV Hypersense ADAS टेक्नोलॉजी (रेडार आधारित)- सेगमेंट में पहली बार

150° फ्रंट व्यू, 68° रियर वर्टिकल, और 200 मीटर ट्रैकिंग डिस्टेंस

रियर कोलिजन वार्निंग, लेन चेंज असिस्ट, ओवरटेक अलर्ट्स

डुअल-चैनल ABS, 4-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, 9-लेवल रीजनरेटिव ब्रेकिंग

डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टो अलर्ट

नया डिजिटल स्क्रीन- डायनामिक लीन एंगल, कनेक्टिविटी और ADAS आउटपुट दिखाने के लिए सेकेंडरी स्क्रीन

तीन वेरिएंट- Laser, Airstrike और Shadow

मैकेनिकल डिटेल्स

फ्रंट- USD फॉर्क्स

रियर- मोनोशॉक सस्पेंशन

ब्रेकिंग- आगे और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक

बैटरी और परफॉर्मेंस

10.7 kWh बैटरी पैक

323 किमी (IDC रेंज) एक बार चार्ज पर

40 hp पावर, 610 Nm टॉर्क (व्हील पर)

0-100 kmph – 8.1 सेकंड

टॉप स्पीड – 145 kmph

1.6 kW ऑनबोर्ड चार्जर के साथ चार्जिंग

बैटरी में एयर-कूलिंग सिस्टम, सर्ज प्रोटेक्शन, अर्थ लीकेज प्रोटेक्शन

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article