ऑटो न्यूज़

भारत में Denza की एंट्री, D9 इलेक्ट्रिक MPV और Z9 GT लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

BYD के लग्जरी कार ब्रांड Denza ने भारतीय ग्राहकों के लिए दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च कर दी हैं। D9 इलेक्ट्रिक एमपीवी की शुरुआती कीमत की बात करें तो यह 90 लाख रुपये है।

Image

Denza ने लॉन्च की दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां

BYD के लग्जरी कार ब्रांड Denza ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कदम रख दिया है। कंपनी ने एक साथ दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश की हैं, जिनमें D9 इलेक्ट्रिक एमपीवी और Z9 GT इलेक्ट्रिक शूटिंग ब्रेक शामिल हैं। दोनों मॉडल अपने आकर्षक डिजाइन, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और दमदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस के लिए खास हैं।

जहां Denza D9 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 90 लाख रुपये रखी गई है, वहीं Z9 GT को 1.57 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है। दोनों गाड़ियों की बुकिंग 10 लाख रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं इन दोनों नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की खासियत-

Denza D9: डिजाइन और फीचर्स

Denza D9 सात सीटों वाली इलेक्ट्रिक MPV है, जिसमें 2+2+3 सीटिंग लेआउट मिलता है। इसके फ्रंट में बड़ी क्लोज्ड ग्रिल, क्रोम एलिमेंट्स और U-शेप LED DRLs दिए गए हैं। इसमें 18-इंच अलॉय व्हील, पावर्ड स्लाइडिंग डोर और फुल-विड्थ LED टेललाइट मिलती है। इसकी लंबाई 5,250mm और व्हीलबेस 3,110mm है। इसमें 689 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

केबिन में तीन कलर थीम और तीनों रो में Nappa लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसमें 15.6-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 16-स्पीकर Devialet साउंड सिस्टम, ड्यूल सनरूफ और तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। इसके अलावा मसाज और वेंटिलेशन वाली सीटें, वायरलेस चार्जिंग और रेफ्रिजरेटर भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए नौ एयरबैग, ADAS और 360-डिग्री कैमरा मौजूद हैं।

इसमें 115.07kWh का BYD Blade बैटरी पैक मिलता है, जो 462hp की पावर और 365Nm टॉर्क वाली इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। कंपनी 730km की NEDC रेंज का दावा करती है। इसकी वारंटी 6 साल या 1.5 लाख किलोमीटर और बैटरी वारंटी 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर है।

Denza Z9 GT: डिजाइन और परफॉर्मेंस

Denza Z9 GT पांच सीटों वाली इलेक्ट्रिक शूटिंग ब्रेक कार है। इसमें स्पोर्टी रूफलाइन, 20-इंच अलॉय व्हील, LiDAR सेंसर और फुल-विड्थ LED टेललाइट मिलती है। इसका रियर-व्हील स्टीयरिंग सिस्टम क्रैब वॉक और 360-डिग्री टर्न जैसी सुविधाएं देता है।

इसमें तीन स्क्रीन वाला केबिन, 20-स्पीकर Devialet साउंड सिस्टम और मसाज, हीटिंग व वेंटिलेशन वाली सीटें मिलती हैं। कार में 122.5kWh बैटरी और तीन इलेक्ट्रिक मोटर हैं, जो 1,156hp पावर और 1,210Nm टॉर्क जनरेट करती हैं। कंपनी के अनुसार, यह 2.7 सेकंड में 0-100kph की रफ्तार पकड़ सकती है और 670km की NEDC रेंज देती है। इसमें नौ एयरबैग और ADAS भी मिलता है। इसकी वारंटी 6 साल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की 8 साल है।

भारतीय बाजार में D9 का मुकाबला MG M9, Toyota Vellfire और Mercedes-Benz V-Class से होगा, जबकि Z9 GT के सामने Porsche Taycan जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें चुनौती पेश करेंगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article