वायरल न्यूज़

Ajab gajab: 23 साल की लड़की ने ठुकराई 25 लाख की नौकरी, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश

रेडिट पर वायरल हुई एक हैरान कर देने वाली कहानी इन दिनों इंटरनेट पर सनसनी बनी हुई है। 23 साल की एक जूनियर एनालिस्ट पद की उम्मीदवार जब इंटरव्यू देने कंपनी के ऑफिस पहुंची, तो वहां ऐसा अजीबोगरीब और टॉर्चर भरा माहौल मिला कि उसने नौकरी के ऑफर को लात मारने में एक पल की भी देर नहीं लगाई।

Image

लड़की ने ठुकराई 25 लाख की नौकरी (तस्वीर साभार- Istock)

Ajab gajab: आज के दौर में एक अच्छी नौकरी पाना किसी बड़ी जंग जीतने से कम नहीं है। रिज्यूमे तैयार करना, शॉर्टलिस्ट होना और फिर एक के बाद एक कई कठिन इंटरव्यू राउंड्स पार करना यह सब किसी अग्निपरीक्षा से गुजरने जैसा है। लेकिन जरा सोचिए, आप कड़ी मेहनत करके कंपनी के ऑफिस पहुंचें और वहां पहुंचते ही आपको अहसास हो कि यह कोई नौकरी का इंटरव्यू नहीं, बल्कि आपके सब्र का इम्तिहान लेने वाला कोई टॉर्चर कैंप है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक 23 साल की लड़की की ऐसी ही कहानी आग की तरह फैल रही है। इस वाकये को पढ़कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि कॉर्पोरेट जगत में किस हद तक अजीबोगरीब खेल चल रहे हैं।

रेडिट यूजर u/Classic-Extension-12 ने अपना कड़वा अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उसने एक 'जूनियर एनालिस्ट' के पद के लिए आवेदन किया था। शुरुआती दो फोन इंटरव्यू पास करने के बाद, उसे फाइनल राउंड के लिए कंपनी के फिजिकल ऑफिस बुलाया गया। जैसे ही वह ऑफिस के अंदर दाखिल हुई, उसे पहली ही नजर में समझ आ गया कि यहां दाल में कुछ नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है। ऑफिस का हाल कुछ ऐसा था-ऑफिस के मेन गेट पर कोई रिसेप्शनिस्ट मौजूद नहीं था। लिफ्ट इस्तेमाल करने के लिए स्पेशल पास की जरूरत थी। बड़ी मशक्कत के बाद जब एक स्टाफ मेंबर मिला, तो उसे उस मैनेजर का नाम तक नहीं पता था जिससे मिलने यह लड़की आई थी। हैरानी की बात यह थी कि करीब 100 कर्मचारियों से भरे उस बड़े-बरक्कम ऑफिस में ऐसा सन्नाटा पसरा हुआ था जैसे कोई श्मशान घाट हो। किसी के चेहरे पर कोई एक्सप्रेशन नहीं और माहौल बेहद घुटन भरा था। अंदर मीटिंग रूम का सीन और भी ज्यादा सिरदर्द बढ़ाने वाला था। एक मैनेजर सामने मौजूद था और दूसरा मैनेजर ज़ूम कॉल के जरिए जुड़ा हुआ था। कॉल सेटअप करने में ही पूरे 15 मिनट बर्बाद कर दिए गए। इसके बाद असली ड्रामा शुरू हुआ। बातचीत के बीच अचानक दोनों मैनेजर्स ने आपस में स्पैनिश भाषा में बात करना शुरू कर दिया। लड़की को स्पैनिश का 'एस' तक नहीं आता था, इसलिए उसे पूरी तरह से चर्चा से काट दिया गया। जब भी उसने अपनी बात रखने या अंग्रेजी में जवाब देने की कोशिश की, मैनेजर्स ने उसे बीच में ही टोक दिया। देखें पोस्ट...

लड़की के साथ हुआ खेल

हद तो तब पार हो गई जब लड़की को एक लैपटॉप पर टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। उस लैपटॉप का पूरा सिस्टम और कीबोर्ड पूरी तरह से स्पैनिश भाषा में सेट था। जब वह उस अनजान भाषा के इंटरफेस पर टास्क पूरा नहीं कर पाई, तो इंटरव्यूअर्स ने उसे ताना मारना शुरू कर दिया कि ये तो बिल्कुल बेसिक चीज है, तुम्हें इतनी सी बात भी नहीं पता? इसके अलावा, उससे उसकी पुरानी नौकरी छोड़ने की वजह, पर्सनल बैकग्राउंड और अब तक कितनी जगहों पर अप्लाई किया है जैसे अटपटे और असहज करने वाले सवाल पूछे गए। यह तमाशा यहीं नहीं थमा। जब इंटरव्यू खत्म होने को आया, तो मैनेजर ने बेशर्मी की हद पार करते हुए उसे अपनी ही कंपनी का एक 'AI कोर्स' खरीदने की सलाह दे डाली। यानी नौकरी के बहाने अपना सामान बेचने का धंधा। इन सब जिल्द और मानसिक प्रताड़ना के बाद भी कंपनी की हद देखिए कि उन्होंने अगले ही पल लड़की को एक और राउंड के लिए प्रेजेंटेशन तैयार करने का ईमेल भेज दिया। लड़की का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने सोच लिया कि सालाना लगभग 25 लाख रुपए के पैकेज के बराबर के लिए इस तरह का टॉर्चर और नखरे झेलना सरासर बेवकूफी है। उसने तुरंत उस पूरी प्रोसेस को हमेशा के लिए बाय-बाय कह दिया और अपनी मेंटल पीस को प्राथमिकता दी।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article