लाइफस्टाइल

दिवाली के बाद घर के सोफा का हो गया है बुरा हाल? Radhika Maroo की इस ईजी ट्रिक से मिनटों में करें सोफा चकाचक

दिवाली पर मेहमानों की आवाजाही और पार्टी के बाद सोफे पर धूल, दाग और गंदगी जमा हो गई है? परेशान न हों। राधिका मारू की बताई ढक्कन वाली आसान ट्रिक से घर पर सोफे की सफाई करें।

Image

Sofa Cleaning Hacks

दिवाली का त्योहार भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन घर में हुई पार्टी और मेहमानों की आवाजाही के निशान अभी भी दिखाई दे रहे होंगे। खासकर घर का सोफा, जिस पर बैठकर दोस्तों और रिश्तेदारों ने खूब गपशप की, अब थोड़ा गंदा और बेजान नजर आने लगा होगा। कहीं चाय के हल्के निशान हैं तो कहीं खाने के छोटे-छोटे दाग और धूल जमा हो गई है। ऐसे में सोफे को फिर से साफ-सुथरा बनाने के लिए महंगी क्लीनिंग सर्विस बुलाने की जरूरत नहीं है।

सोशल मीडिया पर राधिका मारू ने सोफा साफ करने का एक ऐसा आसान तरीका साझा किया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस ट्रिक में किसी महंगी मशीन की जगह घर में मौजूद पतीले के ढक्कन का इस्तेमाल किया जाता है। माइक्रोफाइबर कपड़े और थोड़े से क्लीनिंग सॉल्यूशन की मदद से सोफे की हल्की गंदगी साफ की जा सकती है।

सोफा साफ करने के लिए चाहिए बस ये 4 चीजें

इस आसान हैक को अपनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान जुटाने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद इन चीजों से सफाई की तैयारी हो जाएगी।

  • हैंडल वाला गोल पतीले या कढ़ाई का ढक्कन।
  • एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़ा या टॉवल।
  • गुनगुना पानी।
  • एक से दो चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट या डिशवॉश जेल।

ढक्कन वाली ट्रिक से कैसे साफ करें सोफा

राधिका मारू के बताए तरीके में पतीले का ढक्कन एक क्लीनिंग टूल की तरह इस्तेमाल होता है। इसे तैयार करने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं।

स्टेप 1: सबसे पहले बनाएं क्लीनिंग घोल

एक बर्तन में गुनगुना पानी लें। इसमें एक से दो चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट या बर्तन धोने वाला डिशवॉश जेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 2: कपड़े को घोल में भिगोएं

अब माइक्रोफाइबर कपड़े को इस घोल में डुबोएं। इसके बाद कपड़े को अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि उसमें अतिरिक्त पानी न रहे। कपड़ा केवल नम होना चाहिए।

स्टेप 3: ढक्कन पर लपेटें कपड़ा

अब एक साफ जगह पर कपड़ा फैलाएं और उसके बीच में गोल ढक्कन रखें। कपड़े के चारों कोनों को ढक्कन के ऊपर लाकर हैंडल के पास अच्छी तरह लपेट दें। ध्यान रखें कि कपड़ा सफाई के दौरान ढीला न हो।

स्टेप 4: अब करें सोफे की सफाई

ढक्कन का हैंडल पकड़ें और सोफे की गद्दियों तथा बैकरेस्ट पर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाएं। इससे सतह पर जमी धूल और हल्की गंदगी कपड़े पर आने लगती है। कपड़ा गंदा होने पर उसे धोकर दोबारा इस्तेमाल करें।

सोफा साफ करते समय इन गलतियों से बचें

इस ट्रिक को आजमाने से पहले सोफे के किसी छिपे हुए हिस्से पर क्लीनिंग घोल का पैच टेस्ट जरूर करें। हर फैब्रिक पर डिटर्जेंट और पानी का इस्तेमाल सुरक्षित नहीं होता। वेलवेट, सिल्क और खास तरह के फैब्रिक वाले सोफे पर विशेष सावधानी बरतें। सोफे को जोर से न रगड़ें और ज्यादा पानी इस्तेमाल करने से बचें। सफाई के बाद सोफे को अच्छी तरह सूखने दें। चमड़े के सोफे पर इस तरीके का इस्तेमाल न करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article