ऑटो न्यूज़

GST 2.0: Maruti Suzuki ने दिया दिवाली तोहफा, 5 लाख से कम में घर लाइए Wagon-R, देखें 18 गाड़ियों की नई कीमत

Maruti Suzuki Car Price After GST Reform: कंपनी ने गुरुवार, 18 सितंबर 2025 को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। नई कीमतें सोमवार, 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। यह फैसला खासतौर पर त्योहारों के मौसम से पहले लिया गया है, जब ऑटो सेक्टर की बिक्री सबसे ज्यादा होती है।

Image

Maruti Suzuki cars to get up to 1.29 lakh cheaper/Photo- Maruti

यदि आप भी Maruti Suzuki की गाड़ियों को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कीमत पर जीएसटी 2.0 के बाद हुए बदलावों की घोषणा कर दी है। इस ऐलान के बाद Maruti Suzuki की कारें इतनी सस्ती हो गई हैं कि आप क्रेडिट कार्ड स्वाईप करके कार को घर ला सकते हैं।

कंपनी ने गुरुवार, 18 सितंबर 2025 को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। नई कीमतें सोमवार, 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। यह फैसला खासतौर पर त्योहारों के मौसम से पहले लिया गया है, जब ऑटो सेक्टर की बिक्री सबसे ज्यादा होती है।

जीएसटी में कितनी कटौती हुई?

कुछ दिन पहले ही जीएसटी की दरों में बदलाव किया गया है। पहले छोटे कार सेगमेंट पर 28% जीएसटी + 1% सेस लगाया जाता था। अब इस पर सिर्फ 18% जीएसटी लगेगा। वहीं, 1,500 सीसी से अधिक इंजन क्षमता और 4 मीटर से लंबी गाड़ियों (SUV/MPV) पर अब 40% जीएसटी लगेगा, जबकि पहले 28% जीएसटी और 22% सेस वसूला जाता था।

कौन-कौन सी मारुति सुजुकी कारें होंगी सस्ती?

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (S-Presso)

कीमत में कटौती: ₹1,29,600 तक

नई शुरुआती कीमत: ₹3,49,900

मारुति सुजुकी ऑल्टो K-10 (Alto K-10)

कीमत में कटौती: ₹1,07,600 तक

नई शुरुआती कीमत: ₹3,69,900

मारुति सुजुकी सेलेरियो (Celerio)

कीमत में कटौती: ₹94,100

नई शुरुआती कीमत: ₹4,69,900

मारुति सुजुकी वैगन-आर (Wagon-R)

कीमत में कटौती: ₹79,600

नई शुरुआती कीमत: ₹4,98,900

मॉडल (Model)एक्स-शोरूम कीमत में कटौती (₹ तक)नई शुरुआती कीमत (₹)
एस-प्रेसो (S-Presso)1,29,600 तक3,49,900
ऑल्टो K10 (Alto K10)1,07,600 तक3,69,900
सेलेरियो (Celerio)94,100 तक4,69,900
वैगन-आर (Wagon-R)79,600 तक4,98,900
इग्निस (Ignis)71,300 तक5,35,100
स्विफ्ट (Swift)84,600 तक5,78,900
बलेनो (Baleno)86,100 तक5,98,900
टूर S (Tour S)67,200 तक6,23,800
डिजायर (Dzire)87,700 तक6,25,600
फ्रॉन्क्स (Fronx)1,12,600 तक6,84,900
ब्रेज़ा (Brezza)1,12,700 तक8,25,900
ग्रैंड विटारा (Grand Vitara)1,07,000 तक10,76,500
जिम्नी (Jimny)51,900 तक12,31,500
अर्टिगा (Ertiga)46,400 तक8,80,000
एक्सएल6 (XL6)52,000 तक11,52,300
इनविक्टो (Invicto)61,700 तक24,97,400
ईको (Eeco)68,000 तक5,18,100
सुपर कैरी (Super Carry)52,100 तक5,06,100
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article